{"_id":"6ad68a3c09ebe66c8c0b95bc","slug":"students-presented-innovative-projects-ambala-news-c-36-1-amb1002-171509-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की नवोन्मेषी परियोजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की नवोन्मेषी परियोजनाएं
Tue, 20 Oct 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
पुलिस डीएवी स्कूल में मॉडल दिखाते प्रतिभागी। स्कूल
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल की अटल टिंकरिंग लैब में वर्ष 2026-27 की अटल टिंकरिंग लैब प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, तकनीकी ज्ञान, रचनात्मकता और नवाचार का बेजोड़ प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता को दो वर्गों प्रथम स्तर (कक्षा 6ठी व 7वीं) और द्वितीय स्तर (कक्षा 8वीं से 10वीं) में विभाजित किया गया था। इसमें छात्रों ने दैनिक जीवन की समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करते हुए इलेक्ट्रॉनिक सेंसर, प्रोग्रामिंग, स्वचालन और तकनीक पर आधारित स्मार्ट रेफ्रिजरेटर, अल्को लॉक, इंटेली ट्रैफिक, दृष्टिबाधितों के लिए स्मार्ट स्टिक और ग्रीन कॉरिडोर जैसे आधुनिक प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित किए।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विकास कोहली ने विद्यार्थियों के प्रयासों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन के तहत स्थापित यह लैब बच्चों में जिज्ञासा, डिजाइन थिंकिंग, कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और व्यावहारिक कौशल को बढ़ावा देती है। ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को प्रयोग करके सीखने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होने की प्रेरणा देती हैं। प्रतियोगिता में डीएवी कॉलेज से पधारीं असिस्टेंट प्रोफेसर गरिमा जैन एवं असिस्टेंट प्रोफेसर पूजा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उन्होंने नवीनता, तकनीकी समझ, मॉडल की उपयोगिता और प्रस्तुतीकरण के आधार पर विजेताओं का चयन किया। संवाद
विज्ञापन
प्रतियोगिता के परिणाम:
प्रथम स्तर (कक्षा 6ठी व 7वीं):
प्रथम: काव्या एवं अक्ष (ग्रीन कॉरिडोर फॉर इमरजेंसी व्हीकल्स)
द्वितीय: विराज एवं नवदीप (एनिमल डिटेक्टर)
तृतीय: सहजप्रीत एवं सर्गुन (स्मार्ट हेलमेट)
द्वितीय स्तर (कक्षा 8वीं से 10वीं):
प्रथम: नमन खटकर (अल्को लॉक – स्मार्ट व्हीकल इग्निशन इंटरलॉक सिस्टम)
द्वितीय: युवराज सिंह (आईओटी आधारित फायर एवं एलपीजी डिटेक्शन सिस्टम)
द्वितीय (संयुक्त): आरव एवं रुद्र (स्मार्ट रेफ्रिजरेटर)