{"_id":"6ad67b8ed8c0acdd43080cd0","slug":"officers-should-resolve-complaints-on-a-priority-basis-ambala-news-c-36-1-amb1002-171510-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शिकायतों को प्राथमिकता पर निपटाएं अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शिकायतों को प्राथमिकता पर निपटाएं अफसर
Tue, 20 Oct 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। उपायुक्त कार्यालय के सभागार में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। एसडीएम दर्शन कुमार ने समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए लोगों की समस्याओं को सुना। अधिकारियों को शिकायतों के समाधान को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
एसडीएम दर्शन कुमार ने कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाना सुनिश्चित करें। समाधान शिविर में रूपोमाजरा से मितलेश देवी ने लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के संबंध में अपनी समस्या को रखा, ऐसे ही गांव भूनी से सुनीता परिवार पहचान पत्र आईडी मर्ज करवाने को लेकर पंहुची, जिसका मौके पर ही समाधान किया गया। इसी प्रकार अंबाला शहर से तोषी देवी परिवार पहचान पत्र में जन्मतिथि वेरिफाई करवाने को लेकर पंहुची थी, इनका भी मौके पर समाधान हो गया।
शिविर में पंहुची प्रार्थी सिमरन ने फैमिली आईडी में बिजली बिल ठीक करवाने के संबंध में अपनी समस्या को रखा, इसके साथ अन्य लोगों द्वारा अपनी समस्या को रखा गया, जिनके समाधान हेतु एसडीएम द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद