फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sanitation workers have set up a dumping point on Sabzi Mandi Road.

Ambala News: सब्जी मंडी रोड पर सफाई कर्मचारियों ने बनाया डंपिंग प्वाइंट

Tue, 20 Oct 2026 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 20 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers have set up a dumping point on Sabzi Mandi Road.
सब्जी मंडी के पास अवैध कचरा डंपिंग प्वाइंट। संवाद
धूलकोट। सब्जी मंडी के पास स्थित मुख्य मार्ग पर सफाई कर्मचारियों द्वारा अवैध रूप से डंपिंग पॉइंट बना देने से आसपास के निवासियों, दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कचरे के ढेर और उससे उठती असहनीय बदबू के कारण सड़क से गुजरना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

सब्जी मंडी रोड की निवासी सरवजीत कौर ने अपना दुखड़ा सुनाते हुए बताया कि उनके घर के ठीक सामने रोजाना भारी मात्रा में कूड़ा डाला जा रहा है। जब वे सफाई कर्मचारियों को यहां कचरा फेंकने से मना करती हैं, तो वे उनसे बदसलूकी और गाली-गलौज करने पर उतारू हो जाते हैं। सरवजीत का कहना है कि कचरे का ढेर बढ़ते-बढ़ते अब उनके घर के दरवाजे तक पहुंच गया है, जिससे उनका घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

वहीं, एल्युमिनियम का काम करने वाले दुकानदार मनीष कुमार ने बताया कि कचरा फैलकर उनकी दुकान के मुख्य द्वार तक आ जाता है। जब उन्होंने सफाई कर्मचारियों को रोकने का प्रयास किया, तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मार्ग बेहद व्यस्त है। सुबह 5 बजे जब लोग सैर के लिए निकलते हैं, तो उन्हें तीव्र बदबू के कारण मुंह पर रुमाल या हाथ रखकर गुजरना पड़ता है। इतना ही नहीं, सड़क पर फैले कूड़े के कारण कई बार सब्जी के ठेले तक अनियंत्रित होकर पलट चुके हैं। स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को भी इस गंदगी और बदबू के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे संक्रमण बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई प्रमुख कॉलोनियों को जोड़ता है मुख्य मार्ग
कॉलोनी वासियों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि यह कोई सामान्य गली नहीं, बल्कि शहर का एक प्रमुख संपर्क मार्ग है। यह सड़क न्यू शिवालिक कॉलोनी, शालीमार कॉलोनी, शिवालिक कॉलोनी, अशोक विहार, गणेश विहार, कमल विहार को आपस में जोड़ती है और यहां से रास्ता सीधा लुधियाना मार्ग पर भी निकलता है। इसके बावजूद प्रशासन और नगर निगम इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस डंपिंग पॉइंट को यहां से हटाने और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

सब्जी मंडी के पास अवैध कचरा डंपिंग प्वाइंट। संवाद

सब्जी मंडी के पास अवैध कचरा डंपिंग प्वाइंट। संवाद

सब्जी मंडी के पास अवैध कचरा डंपिंग प्वाइंट। संवाद

सब्जी मंडी के पास अवैध कचरा डंपिंग प्वाइंट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed