फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two paperless registries were held in Barada tehsil in the district.

Ambala News: जिले में बराड़ा तहसील में हुईं दो पेपरलेस रजिस्ट्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Two paperless registries were held in Barada tehsil in the district.
अंबाला। पेपरलेस रजिस्ट्री को लेकर मंगलवार को जिला की बराड़ा तहसील दो रजिस्ट्री की गई। जबकि अंबाला कैंट, अंबाला सिटी, नारायणगढ़ तहसील व साहा की उप तहसील में कोई रजिस्ट्री नहीं हुई। तहसील खुलते ही लोगों का आना जाना लगा रहा। लोग कर्मचारियों से पेपरलेस रजिस्ट्री के बारे में जानकारी हासिल करते नजर आए। रजिस्ट्री कम होने कारण लोगों में जानकारी की कमी, दस्तावेजों की सही समझ और पोर्टल का पूरी तरह से काम करना भी रहा है।
विज्ञापन

बराड़ा तहसील में पेपरलेस रजिस्ट्री के लिए ऑनलाइन दो दस्तावेज आए। इसके बाद इन दोनों दस्तावेज की जांच कर स्वीकृति दी गई। इसके बाद दोनों की दस्तावेजों की ऑनलाइन रजिस्ट्री कर दी गई। वहीं अंबाला छावनी तहसील में पेपरलेस रजिस्ट्री के लिए तीन दस्तावेज आए, लेकिन पोर्टल में तकनीकी खामी के चलते यह तीनों दस्तावेज स्वीकृत नहीं हो सके। अब अगले दिन ही इन दस्तावेजों की जांच कर स्वीकृति दी जाएगी। इसी तरह से अंबाला सिटी की तहसील में दो पेपरलेस रजिस्ट्री के लिए दो दस्तावेज आए आरसी की ओर से दोनों दस्तावेज की जांच करने के बाद दोनों को स्वीकृति दे दी गई। आगे की कार्रवाई वीरवार को की जाएगी। इसके अलावा नारायणगढ़ तहसील में आरसी कोर्ट केस में गए हुए थे। जिसके कारण नारायणगढ़ तहसील में कोई रजिस्ट्री नहीं हुई। जबकि साहा की उप तहसील में पेपरलेस रजिस्ट्री के लिए दो दस्तावेज आए थे। इन दस्तावेजों की जांच कर एक दस्तावेज को स्वीकृति दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed