फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two more people fell ill due to dengue sting

डेंगू के डंक से दो लोग और हुए बीमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two more people fell ill due to dengue sting
अंबाला सिटी। डेंगू के नए मामलों ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। वीरवार को कालाआंब और मानकपुर से डेंगू के दो नए मामले सामने आए हैं। दोनों को काफी दिनों से बुखार था। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां सैंपल की जांच होने पर डेंगू की पुष्टि हुई। दोनों ही मरीजों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिले में कुल डेंगू के सात मामलों की पुष्टि हो चुकी है। नए मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को अलर्ट रहते हुए पूरी व्यवस्था रखने के लिए कहा है। विशेष रूप से डेंगू के लक्षण आने पर तुरंत सैंपल लेते हुए जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए हैं। डॉक्टरों की ओर से मरीजों को डेंगू से बचाव के नियमों का पालन करने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन

डेंगू में सबसे पहला असर प्लेटलेट्स पर पड़ता है। ऐसे में पिछले साल प्लेटसलेट्स की कमी के कारण बहुत से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी थी। इस बार ऐसी स्थिति पैदा न हो इसके लिए अभी से रक्त सेवा सोसायटी सक्रिय हो गई है और तैयारियों में जुट गई है। इसके अलावा सरकारी अस्पतालों के ब्लड बैंकों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

डेंगू के लक्षण
मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, शरीर पर पड़ने वाले लाल निशान जो थोड़े समय बाद ठीक होने के बाद पुन: वापस आ जाते हैं। तेज बुखार, तेज सिर दर्द, आंखों के पीछे दर्द, उल्टी आना और चक्कर महसूस होना आदि डेंगे के लक्षण हैं। यदि आप इनमें से कोई लक्षण महसूस करते हैं तो तुरंत सलाह के लिए डॉक्टर के पास जाएं और इलाज शुरू करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव के उपाय
स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए, ताकि मच्छरों को दूर रखा जा सके। जमा हुए पानी में मच्छर पनपते हैं, उन्हीं से डेंगू फैल सकता है। बर्तनों में रखे हुए पानी को नियमित रूप से बदलते रहें। गमलों के पानी को हर हफ्ते बदलें। मेनहोल, सेप्टिक टैंक, रुकी हुई नालियां और कुएं आदि जगहों को नियमित रूप से चेक करते रहें।
डेंगू के दो नए मामलों की पुष्टि हुई है। अभी तक सात लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। लोगों को आसपास सफाई रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
-कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed