फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two intensivist doctors will treat the patients

Ambala News: दो इंटेंसिविस्ट डॉक्टर मरीजों का करेंगे उपचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Two intensivist doctors will treat the patients
सिटी नागरिक अस्पताल में बन रही आईसीयू यूनिट। संवाद
अंबाला सिटी। वेंटिलेटरों को इस्तेमाल में लाने के लिए निदेशालय और सरकार के निर्देशों पर अब 31 जुलाई तक आईसीयू यूनिट तैयार हो रही है। इसके साथ ही विभाग ने आईसीयू यूनिट में लगने वाले उपकरण भी मंगवाए हैं। इसमें अंबाला छावनी के लिए चार वेंटिलेटर भी शामिल हैं। वहीं, विभाग को दो इंटेंसिविस्ट भी मिलेंगे। जो कि वेंटिलेटर पर रखे गए मरीजों की जांच करेंगे। इसके साथ ही आईसीयू यूनिट में ही एचडीयू यूनिट भी बनने जा रही है। इसमें छह बेड की व्यवस्था रहेगी। इस यूनिट में कम गंभीर मरीज भर्ती किए जांएगे। वहीं, आईसीयू में भी छह बेड की व्यवस्था रहेगी। गौरतलब है कि सरकार के निर्देशाें पर सभी जिलों में आईसीयू यूनिट बनाई जा रही हैं। इससे मरीजों को रेफर नहीं करना पड़ेगा और नागरिक अस्पतालों में ही मरीजों का उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन




एक आईसीयू में चार इंटेंसिविस्ट की जरूरत

आईसीयू में सामान्य डॉक्टरों के साथ साथ ही इंटेंसिविस्ट डॉक्टर की भी आवश्यकता होती है। इंटेंसिविस्ट डॉक्टर अधिक गंभीर मरीजों की जांच और देखरेख का कार्य करता है। आमतौर पर एक आईसीयू में चार इंटेंसिविस्ट की जरूरत होती है। जिला अंबाला के पास एक ही इंटेंसिविस्ट डॉक्टर है। जो कि मरीजों को एनेस्थीसिया का टीका लगाने का काम कर रहा है। विभाग को दो इंटेंसिविस्ट डॉक्टर मिलेंगे जो आईसीयू यूनिट में मरीजों को देखेंगे।
विज्ञापन




आईसीयू यूनिट में ये उपकरण मिलेंगे



जिला नागरिक अस्पताल में बनने वाली आईसीयू यूनिट में एक डिफाइब्रिलेटर जिससे हार्ट अटैक के मरीज को बिजली का झटका दिया जाता है, दो ब्ल्ड गैस एनालाइजर जिससे आसानी से खून की जांच हो सके, 252 गद्दे , चार वेंटिलेटर, 30 सिरिंज इन्फ्यूजन पंप, दो ईसीजी मशीनें, छह मल्टी पैरामीटर मोनिटर भी मंगवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों का प्रशिक्षण भी जारी

विभाग की ओर आठ चिकित्सकों को आईसीयू यूनिट में तैनाती के लिए मुलाना एमएम मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षण पर भेजा गया है।सोमवार को उनका प्रशिक्षण पूरा हो जाएगा। बुधवार से यूनिट को शुरू करना है।




वर्जन



सरकार के निर्देशों पर आईसीयू यूनिट बनाने का काम दिन रात जारी है। जो भी उपकरण मंगवाए गए हैं। दो इंटेंसिविस्ट डॉक्टर की भी मंजूरी विभाग को मिली है। 31 जुलाई तक यूनिट को शुरू करने का लक्ष्य है। इसके साथ ही स्टाफ को भी प्रशिक्षण पर भेजा गया है।

डॉ राकेश सहल, सीएमओ जिला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed