{"_id":"6a0b754687d6f86dd7000e28","slug":"two-groups-clashed-in-front-of-the-police-over-the-construction-of-a-bus-queue-shelter-and-staged-a-sit-in-protest-ambala-news-c-36-1-sknl1017-163407-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बस क्यू शेल्टर के निर्माण पर पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष, धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बस क्यू शेल्टर के निर्माण पर पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष, धरने पर बैठे
विज्ञापन
अंबाला। ब्राह्मण माजरा गांव में बन रहे बस क्यू शेल्टर को लेकर एक सप्ताह से चल रहा विवाद सोमवार सुबह उस समय गहरा गया, जब निर्माण स्थल पर दो पक्ष में बहस हो गई। देखते ही देखते भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो उनके सामने ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।
दोनों पक्षों के बीच तीखी बहसबाजी और धक्का-मुक्की के बाद माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। विवाद बढ़ने पर निर्माण कार्य का विरोध कर रहे विशेष समुदाय के लोगों ने मौके पर ही धरना शुरू कर दिया। दिनभर गांव में विरोध चला। शाम के समय एसडीओ पंचायती राज, पंचायत राज जेई संदीप, महेश नगर पुलिस व डीएसपी की मौजूदगी में दोनों पक्षों को समझाते हुए पुलिस ने तीन दिन का समय दिया व धरना खुलवाया। ताकि आपस में बैठकर इसका समाधान निकाल सके। बस क्यू शेल्टर के निर्माण को फिलहाल रुकवा दिया गया है।
जेसीबी से खुदाई शुरू होते ही विशेष समुदाय भड़का : विशेष समुदाय के लोगों का कहना था कि गांव में बस क्यू शेल्टर उनकी चौपाल के बाहर बनाया जा रहा। जिससे सामाजिक और धार्मिक माहौल खराब होगा। विशेष समुदाय के लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि बस क्यू शैल्टर बनने से बाहरी लोगों की आवागमन बढ़ेगा और यहां शरारती तत्वों द्वारा कुछ ही हरकत की जा सकती है। शनिवार को दोनों पक्षों में बातचीत हुई थी। आखिर में पुलिस के समक्ष मामला पहुंचने के बाद समय दे दिया गया था।
विज्ञापन
सोमवार को जेसीबी से बस क्यू शेल्टर के लिए खुदाई देख विशेष समुदाय के लोग भड़क गए। जमकर विरोध करने पर दूसरा पक्ष भी भड़क गया। पुलिस के सामने ही दोनों के लिए हाथापाई तक हुई। हालांकि बाद में मामला संभल गया। उधर, विशेष समुदाय के लोग क्यू शेल्टर की जगह बदलने के लिए बोल रहे हैं।
दिनभर तैनात रहा पुलिस बल, रात को भी रहा पहरा : विवाद की आशंका को देखते हुए महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे थे। दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग वहां जमा हो गए। पुलिस कर्मियों ने बीच-बचाव और दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित ग्रामीण पुलिस के सामने ही आपस में उलझ गए।
झड़प के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने फिलहाल काम को रुकवा दिया है, लेकिन गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात रखा गया है। जबकि रात के समय भी पुलिस का पहरा रहा।