फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   two died in road accident, eight injured

हादसों ने ली दो की जान, आठ जख्मी

Mon, 17 Feb 2014 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट Updated Mon, 17 Feb 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन
two died in road accident, eight injured
अंबाला/नारायणगढ़। जिले में रविवार को हुए अलग-अलग हादसों में तीन की मौत हो गई, जबकि दो परिवार के सात सदस्य समेत आठ लोग घायल हो गए। इनमें से पांच लोग एक शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे थे। ये लोग यमुनानगर से लालड़ू अपने रिश्तेदार की शादी में जा रहे थे। सभी घायलों को कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


हादसा नंबर एक : ट्रैक्टर ट्राली पलटी, चालक की मौत
शहजादपुर- नारायणगढ़ रोड पर शुगर मिल के निकट गन्नों से लदी ट्रेक्टर ट्राली मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें ट्राली चालक की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हादसे में घायल सोनू ने बताया कि वह अपने साथी के साथ कालपी सेंटर से गन्ने लादकर शुगर मिल की ओ जा रहा था। जैसे ही ट्राली शहजादपुर मोड़ के निकट पहुंची तो वह अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे ट्राली का कुंडा टूटने से गन्ने उन पर आ गिरे। हादसे में ट्राली चालक भूपेंद्र सिंह व सोनू को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों ने भूपेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हादसा दो : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को लिया चपेट में
उधर, शहजादपुर के निकट पत्तरेहड़ी गांव के निकट एक अज्ञात ने बाईक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में बड़ागढ़ निवासी संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिससे अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा तीन : कार दुर्घटनाग्रस्त, पांच बाराती घायल
यमुनानगर का एक  परिवार लालड़ू में अपने रिश्तेदार की शादी में भाग लेने के लिए यमुनानगर से शनिवार देरशाम निकला था। लेकिन जैसे ही वह अंबाला कैंट फायर ब्रिगेड कार्यालय के पास जगाधरी हाईवे पर ही उनकी कार अनियंत्रित होकर एक खंभे में जोरदार ढंग से टकरा गई। चालक का कहना है कि आगे अचानक बाइक आने की वजह से वह अनियंत्रित हुए। इसमें पति राजकुमार, पत्नी इंदू, उनके मासूम बच्चियां गौरी, अंशिका व एक बच्चा अमोघ भी घायल हो गया।

हादसा चार = ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
अन्य मामले में एक युवक हरविंद्र अंबाला कैंट से जगाधरी हाइवे पर ही टांगरी के पास बाइक  हरविंद्र को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।


हादसा पांच : दंपति जख्मी
एक अन्य हादसे में एक दंपति यमुनानगर से  पटियाला जा रहे थे। घायल जगतार के अनुसार वह अपनी पत्नी व बच्चे को यमुनानगर ससुराल से वापस ले जाने गया था और वे अपने परिवार के पास वापस लौट रहा था। तभी कैंट के छोटे खुड्डे इलाके पास एक लोडड ट्रक धर्मकांटे से अचानक ही सड़क की ओर बैक हो गया। जिससे उनकी कार उस ट्रक में जा भिड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed