फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   two died in road accident

ट्रक ने मारी टक्कर दो ट्रैक्टर-ट्राली चालकों की मौत, एक की कटी टांग तीन अन्य घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
two died in road accident
ट्रक की टक्कर से गांव गोकलगढ़ के राजेश कुुमार और सादिकपुर के विरेंद्र की मौत हो गई। धीन के पास अलसुबह की घटना में दोनों अलग-अलग ट्रैक्टर चला रहे थे। तीसरा ट्रैक्टर चालक भी दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई और दोनों चालक उनके नीचे दब गए। राहगीरों के सहयोग से जब इन्हें अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में राजेश के पिता रामाकेश, भाई पंकज, भतीजे उदय और आरोपी ट्रक चालक निजाम को भी चोटें लगी। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में शवों का दाह संस्कार कर दिया। पंकज के ब्यानों पर ट्रक चालक पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

खेतीबाड़ी करने वाले गोकलगढ़ के 36 वर्षीय पंकज ने बताया कि हम दो भाई थे। मंगलवार को मैं अपने पिता रामाकेश और भाई राजेश व भतीजा उदय अलग-अलग ट्रैक्टर-ट्राली पर यमुुनानगर राख लेने गए थे। वहीं विरेंद्र यमुनानगर में गन्ना उतारकर वापस लौट रहा था। शिकायतकर्ता पंकज ने बताया कि हम बुधवार देर रात करीब एक बजे वापस यमुनानगर से चले थे। एक ट्राली मेरा भाई राजेश कुमार चला रहा था। उसके साथ मेरे पिता रामाकेश व उदय बैठे थे। मैं उनके पीछे अपने ट्रैक्टर पर आ रहा था। राजेश के ट्रैक्टर के आगे एक और ट्रैक्टर चल रहा था। गांव खान अहमदपुर को पार करके सुबह करीब 4 बजे धीन गांव के पास पहुंचे। इसी दौरान छप्पर की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने सबसे पहले पंकज, उसके बाद राजेश और फिर आगे जा रहे ट्रैक्टर को टक्कर मारी। पंकज के अनुसार टक्कर लगते ही मैं ट्रैक्टर से उछलकर नीचे गिर गया, मामूली चोटें लगी। राजेश कुमार, रामाकेश, उदय के अलावा उनसे आगे जा रहे ट्रैक्टर का चालक वाहनों के पलटने से नीचे दब गए। ट्रक भी वहीं ठहर गया। राहगीरों के सहयोग से मेरे पिता, भाई, भतीजे के अलावा तीसरे ट्रैक्टर के चालक सादिकपुर निवासी विरेंद्र को निकालकर एमएम अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने राजेश व विरेंद्र को देखते ही मृत घोषित कर दिया। उदय की दाहिनी टांग कट गई। इतना ही नहीं मेरे पिता रामाकेश को छाती व टांगों पर गंभीर चोटें लगी हैं। सहारनपुर वासी ट्रक चालक निजाम को भी चोटें लगी।
विज्ञापन

हादसे में दो लोगों की मौत के अलावा तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। आरोपी ट्रक चालक के स्वस्थ होने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
चंद्रभान, एसआई, मुलाना थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed