फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two died in Accident at Ambala

Ambala Accident: लुधियाना में शादी से लौट रहे परिवार की कार खड़े ट्रक से टकराई, मां-बेटे की मौत, तीन घायल

Mon, 16 Jan 2023 01:51 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, साहा/अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, साहा/अंबाला (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 16 Jan 2023 01:51 PM IST
सार

यमुनानगर के लालद्वारा निवासी शशि लुधियाना के माछीवाड़ा में अपनी बहन के घर भांजी की शादी में शिरकत करने गई थी। सोमवार सुबह उसे विदा कराने के बाद यह परिवार आर्टिगा गाड़ी से अपने घर यमुनानगर लौट रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। 
 

विज्ञापन
Two died in Accident at Ambala
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

अंबाला के साहा स्थित तेपला में जगाधरी रोड पर सोमवार सुबह आठ बजे एक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। लुधियाना के माछीवाड़ा में भांजी की शादी से लौट रहे परिवार की आर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के बीच में घुस गई। इस हादसे में यमुनानगर के लालद्वारा निवासी परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई जबकि तीन परिजन घायल हो गए। घायलों को सोमवार सुबह छावनी के नागरिक अस्पताल लाया गया जहां से गंभीर घायलों को चंडीगढ़ रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


यमुनानगर के लालद्वारा निवासी शशि लुधियाना के माछीवाड़ा में अपनी बहन के घर भांजी की शादी में शिरकत करने गई थी। सोमवार सुबह उसे विदा कराने के बाद यह परिवार आर्टिगा गाड़ी से अपने घर यमुनानगर लौट रहा था। गाड़ी में शशि, बेटा कपिल, बहू पूनम, पोता अकुल और पोती सानू थे। बताया जाता है कि सुबह झपकी आने के बाद गाड़ी अनियंत्रित हो गई और तेपला में सड़क किनारे खड़े ट्रक के बीच में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में शशि, कपिल और सानू घायल हो गई जबकि पूनम और उसके बेटा अकुल की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed