{"_id":"57814fae4f1c1bdf1e7f9f28","slug":"two-dead-in-accidnt-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में अधेड़ और युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में अधेड़ और युवक की मौत
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
Updated Sun, 10 Jul 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त वाहन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में विभिन्न सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी। है।
पहले मामले में दिल्ली नेशनल हाइवे स्थित मोहड़ा के पास एक अधेड़ हाइवे क्रॉस करते हुए गाड़ी ने अपनी चपेट में ले लिया । जिसके कारण अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। मोहड़ा चौकी थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर ब्रह्मदत्त ने बताया कि मोहड़ा निवासी 55 वर्षीय कर्मचंद मोहड़ा बस अड्डे पर फलों की रेहड़ी लगाता था। शनिवार को अधेड़ अंबाला दिल्ली नेशनल हाइवे क्रास कर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने अधेड़ को चपेट में ले लिया। इसके बाद मौके पर ही कर्मचंद की मौत हो गई टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
वहीं जगाधरी अंबाला मार्ग स्थित कालपी बस स्टैंड के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान रविंद्र कुमार निवासी कालमान बिहार के रूप में हुई। सूचना मिलते ही मुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतक के परिजन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी।
उधर, अन्य मामले में कालपी रोड पर कार व ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में महिला सहित दो लोग घायल हो गए। मिली जानकारी अनुसार ऑटो चालक बलविंद्र नारायणगढ़ से दो बच्चे व एक महिला लेकर नेकनामा के लिए चला था। बडागांव के पास सामने से तेज रफ्तार कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी। इस पर ऑटो पलट गया। चालक सहित महिला बुरी तरह घायल हो गई। इस पर राहगीरों ने ऑटो से दोनों घायलों व बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। वही, राष्ट्रीय राजमार्ग 72 काला आम्ब रोड पर वाहन की चपेट में आने पर 21 वर्षीय युवक बुरी तरह घायल हो गया। उसको गंभीर हालत में सेक्टर 6 पंचकूला रेफर कर दिया।