फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two arrested including 1600 injections of intoxicants

1600 नशे के इंजेक्शन समेत दो गिरफ्तार, नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने की कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including 1600 injections of intoxicants
हरियाणा राज्य एंटी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दो आरोपियों को नशे के 1600 इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

उपरोक्त मामले में थाना साहा क्षेत्र के साहा चौक से अंबाला शहर वासी आरोपी रिंकू और अंकित कुमार को 800- 800 इंजेक्शन सहित काबू कर इनके खिलाफ थाना साहा में मामला दर्ज किया है। इन दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। यहां न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी अंकित को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जबकि दूसरे आरोपी रिंकू को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए गए हैं। आरोपी रिंकू एक माह पहले ही जमानत पर आया था। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-नौ अंबाला शहर में 8 फरवरी 2021 को भी एनडीपीएस एक्ट के तहत नशीले इंजेक्शन से संबंधित मामला दर्ज है और थाना अंबाला शहर में ही इससे पहले 8 मई 2016 में मामला दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed