{"_id":"69dd432b6036b9137b073e48","slug":"two-arrested-from-ghaziabad-for-duping-man-of-rs-8-lakh-by-posing-as-bank-officials-ambala-news-c-36-1-amb1001-161517-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बैंक अधिकारी बनकर 8 लाख ठगे, गाजियाबाद से दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बैंक अधिकारी बनकर 8 लाख ठगे, गाजियाबाद से दो गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। साइबर क्राइम पुलिस ने 7.95 लाख रुपये की ठगी के मामले में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दबिश देकर दिल्ली के विजय विहार निवासी हर्ष और गाजियाबाद के जहांगीरपुर निवासी शनि को काबू किया है।
प्राथमिकी के अनुसार, यह कार्रवाई कसेरला खुर्द गांव निवासी जसविंदर सिंह की शिकायत पर हुई। ठगों ने खुद को पीएनबी का कर्मचारी बताकर जसविंदर से संपर्क किया था। आरोपियों ने ऑनलाइन बैंकिंग सिखाने के बहाने पीड़ित से एक संदिग्ध फाइल डाउनलोड करवाई। इसके जरिए फोन का एक्सेस लेकर खाते से 7.95 लाख रुपये चोरी कर लिए। जांच में सामने आया कि ठगी की राशि आरोपी हर्ष के बैंक खाते में ट्रांसफर हुई थी।
पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। यहां से हर्ष को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, शनि को रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से ठगी गई रकम की बरामदगी और गिरोह के अन्य सदस्यों के ठिकानों का पता लगाएगी।