फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two-and-a-half-year-old child drowns in a water tank while playing; dies

Ambala News: खेलते-खेलते हौद में डूब गईं ढाई साल की मासूम, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Two-and-a-half-year-old child drowns in a water tank while playing; dies
चंदा कुमारी का फाइल फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर से सटे सोंडा गांव में शुक्रवार को एक रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया। घर के आंगन में खेलते-खेलते ढाई साल की मासूम बच्ची अचानक पानी से भरे गहरे हौद में जा गिरी। जब तक परिजनों की नजर उस पर पड़ी और उसे बाहर निकाला गया। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मूल रूप से बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले छोटूराम ने बताया कि वह सोंडा गांव में परिवार संग रहकर मेहनत-मजदूरी करते हैं। शुक्रवार को दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे उनकी ढ़ाई वर्षीय बेटी चंदा कुमारी घर के पास आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान बच्ची की मां निशा पानी लेने के लिए पड़ोस में गई थीं। जब वह लौटीं तो चंदा गायब थी। अनहोनी की आशंका से घबराई मां ने जब आसपास तलाश की, तो घर में आंगन में पानी से भरे खुले हौद में बच्ची अचेत पड़ी दिखाई दी।
विज्ञापन

------------
बचालो मेरी बेटी को बचालो निशा चिल्लाती रही
निशा की चीख-पुकार सुनकर बच्ची के पिता छोटूराम और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके बाद निशा ने पड़ोसियों को रोते हुए बताया कि आंटी मेरी लड़की पानी के अंदर है। पड़ोसी महिला ने बताया कि पहले तो पानी में बच्ची नजर नहीं आई, फिर अच्छे से देखा तो बच्ची पानी की तली में दिखी। निशा रोते हुए बचालो मेरी बेटी को बचालो की आवाज लगा रही थीं। इसके बाद घर के बाहर गुजर रहे एक लड़के को बुलाया और रस्सी की मदद से उसे हौद में उतारा। इसके बाद बच्ची को निकाला तो अन्य परिजनों को पकड़ाया था। परिजन तुरंत पास के ही डॉक्टर के पास लेकर गए। इसके बाद सिटी के नागरिक अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही माता-पिता बेसुध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
15 फीट गहरी है हौद
निशा ने बताया कि हौद 15 फुट के आसपास गहरी थी। इसमें पानी को स्टोर किया जाता था। घर में रहने वाले किरायेदार अक्सर हौद का ढक्कन खोलकर पानी इसी में से भरते थे। पानी भरने के बाद ढक्कन बंद कर दिया जाता था। हाल ही में पानी को निकालने के लिए हौद से ढक्कन को हटाया गया था। इसके बाद बंद करना भूल गए। इसके कारण यह हादसा हो गया। वहीं छोटूराम ने बताया कि उनके दो बच्चे थे, जिसमें चंदा कुमारी बड़ी थी। इसके बाद दूसरा बच्चा सात महीने का है।

चंदा कुमारी का फाइल फोटो

चंदा कुमारी का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed