फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two and a half thousand police personnel will provide security for the Bharat Jodo Yatra

Ambala News: भारत जोड़ो यात्रा को लेकर ढ़ाई हजार पुलिस कर्मी सुरक्षा करेंगे, 73 नाकों पर पुलिस की रहेगी नजर.

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Two and a half thousand police personnel will provide security for the Bharat Jodo Yatra
बराड़ा (अंबाला)। भारत जोड़ो यात्रा के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। शनिवार को सुबह जीओ मेस में डीसी डॉ. प्रियंका सोनी और एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा सहित सभी उच्चाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सुरक्षा के लिए रणनीति तैयार की। इसके बाद एसपी खुद सभी सीनियर अधिकारियों के साथ भारत जोड़ो यात्रा के रूट और रात्रि ठहराव के स्थान मोहड़ा अनाज मंडी में निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पर अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और रूट प्लान को अंतिम रूप दिया। इसके तहत यात्रा के दौरान 10 जनवरी को दिल्ली लुधियाना हाईवे पर अंबाला-शाहाबाद के बीच छह घंटे के लिए यातायात बंद किया जाएगा। साथ ही रूट डायवर्ट रहेगा। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर डीसी ने यात्रा मार्ग को रेड जोन घोषित करते हुए धारा-144 लगाई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के लिए अंबाला में सीमा से लेकर अंत तक कुल ढाई हजार पुलिस के जवान लगाए गए हैं। इसके साथ ही 73 नाकों पर पुलिस की पैनी निगाह रहेगी। वहीं एसपी और एडिशनल एसपी सहित सभी डीएसपी को अलग-अलग क्षेत्र की जिम्मेदारी रूट प्लान में दी गई है। पूरे यात्रा रूट पर पुलिस की विशेष निगाह रहेगी। इसमें जिन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है उसमें कुछ बाजार में, कुछ चौक चौराहों पर तो कुछ सीमा पर तैनात रहेंगे। ट्रैफिक की दिक्कत न हो इसके लिए रूट डायवर्जन प्लान तैयार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस ड्रोन से भी निगरानी करेगी ताकि कोई असामाजिक तत्व यात्रा में बाधा न डाल सके। इसको लेकर जिलाधीश डॉ. प्रियंका सोनी ने धारा-144 लागू कर दी है। साथ ही भारत जोड़ो यात्रा जहां-जहां से गुजरेगी वहां पर रेड जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन

मोहड़ा मंडी में 150 यात्रियों के रुकने की व्यवस्था
अंबाला आगमन को लेकर केसरी स्थित अजीत फार्म में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसकी जानकारी मुलाना विधायक वरुण चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा नौ जनवरी को अंबाला जिले में प्रवेश करेगी। जिसका रात्रि ठहराव अनाज मंडी मोहड़ा में होगा। यहां भारत जोड़ो यात्रा में शामिल करीब 150 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था होगी। 10 जनवरी सुबह छह बजे यात्रा दोबारा आंरभ होकर अंबाला छावनी से होते हुए शहर में जंडली पुल से पॉलिटेक्निक चौक के रास्ते कालका चौक से शंभू बॉर्डर से पंजाब में दाखिल होगी। यह यात्रा अंबाला में करीब 20 किमी लंबी मानी जा रही है। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा को भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश की जनता आज भाजपा द्वारा फैलाई जा रही नफरत की राजनीति, बेरोजगारी और महंगाई से बहुत परेशान है, इसलिए लाखों की संख्या में लोग हर दिन इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। इतिहास में आज से पहले इतनी लंबी यात्रा और इतना उत्साह लोगों में कभी नहीं देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 जनवरी को शाहपुर अंबाला में आई-डिजिटल जॉन परीक्षा केन्द्र में सुबह छह बजे से सांय सात बजे तक एसएससी की परीक्षा होनी है। भारत जोड़ो यात्रा के कारण प्रात: छह बजे से 12 बजे तक होने वाली परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षार्थियों के वाहनों पर इस परीक्षा केन्द्र के सामने पार्किंग पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान परीक्षार्थियों के वाहनों को पार्क करने की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केन्द्र के सामने विपरीत दिशा में बने आसाराम स्कूल व उसके साथ खाली सड़क पर पार्किंग का प्रबंध किया गया है।

10 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को सहयोग करें। कोई भी व्यक्ति कानून एवं व्यवस्था बिगाड़ने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, जानमाल की सुरक्षा को खतरे में डालने, झूठी अफवाहें फैलाने या अन्य किसी भी प्रकार के नियमों के उल्लघंन का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी। ---जश्नदीप सिंह रंधावा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed