फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two and a half lakhs were robbed in the name of passing the paper

Ambala News: पेपर पास कराने के नाम पर हड़पे ढाई लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Two and a half lakhs were robbed in the name of passing the paper
नारायणगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का पेपर पास कराने के नाम पर नारायणगढ़ के डेहरी गांव निवासी हरभजन सिंह से धोखाधड़ी हो गई।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने बेटी का पेपर पास कराने के नाम पर छह लाख रुपये लिए थे लेकिन पुलिस के समझौते के बाद बाकी पैसे तो लौटा दिए। बाकी ढाई लाख रुपये देने से इंकार कर रहा है। पंजोखरा थाना पुलिस ने हरभजन सिंह की शिकायत पर कोमल और सुमित काजल पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शिकायतकर्ता नारायणगढ़ के डेहरी गांव निवासी हरभजन सिंह ने बताया कि उसकी लड़की सोनिया ने 22 सितंबर को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग नौकरी का पेपर दिया था। उनकी रिश्तेदार कोमल ने आकर कहा कि उसका भाई सुमित काजल सोनिया का पेपर पास करवा देगा। इस काम के लिए आरोपियों ने छह लाख रुपये मांगे थे। आरोपियों के झांसे में आने पर नवंबर 2020 से पैसे डालने शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन

रुपये देने के बाद भी सोनिया का पेपर पास नहीं हुआ। बाद में आरोपियों ने दोबारा से बेटी सोनिया को पेपर देने व उसके पास करवाने का झांसा दिया। करीब तीन साल तक आरोपी टाल मटोल करता रहा। दो बार थाने में शिकायत देने पर आरोपी ने कुछ पैसे तो दे दिए थे लेकिन बाकी पैसे देने से इंकार कर दिया। इस तरह से आरोपी ने ढाई लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed