फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two accused of interstate thief gang arrested, 22 bikes recovered

अंतरराज्यीय चोर गिरोह: स्पोर्ट्स बाइक के शौक में बने चोर, बुलेट से लेकर केटीएम करते थे चोरी, दो आरोपी काबू

Tue, 17 May 2022 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 May 2022 02:31 AM IST
सार

पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो आरोपी काबू किए गए हैं। 22 बाइक बरामद की गई है। आरोपियों ने चोरी की 28 वारदातें कुबूली हैं।

विज्ञापन
Two accused of interstate thief gang arrested, 22 bikes recovered
दो आरोपियों से बरामद चोरी की बाइकें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बुलेट, केटीएम, पलसर सहित स्पोर्ट्स बाइक चुराने वाले अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो सदस्यों को हरियाणा के अंबाला में पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 22 बाइक बरामद की हैं। इनमें दो बुलेट, दो प्लसर और एक केटीएम बाइक सहित 17 अन्य बाइक शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की 28 वारदातें कबूली हैं। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, दुर्गानगर हाल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी (बलदेव नगर) निवासी ठाकुर कपूर व गांव मंडोर निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी ने मोहाली से करीब ढाई लाख की लागत वाली केटीएम बाइक चोरी की थी। पुलिस ने इसी बाइक के साथ अंबाला में आरोपियों को दबोचा।
विज्ञापन


आरोपियों ने मोहाली, लालडू़ और डेराबस्सी सहित अन्य क्षेत्रों से करीब 10 बाइक उठाई। पूछताछ के दौरान पुलिस ने अंबाला के नौ मामले सुलझाते हुए नौ बाइक बरामद की हैं। आरोपियों ने खुलासा किया कि वे चोरी की गई अधिकतर बाइक को दोस्तों के घर पर यह कहकर खड़ी कर देते थे कि उनके घर पर जगह नहीं है। कुछ दिन बाद वह आकर ले जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मास्टर चाबी से पलक झपकते खोल देते बाइक का लॉक 
आरोपी अपने साथ एक मास्टर चाबी रखते थे। जिस भी बाइक को मास्टर चाबी लगती थी वे उसे ही उठा लेते थे। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपियों को खुद मालूम नहीं कितनी बाइक चोरी की हैं। उनके द्वारा चोरी की गई 5/6 बाइक अन्य चोर चोरी करके ले गए। एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को केंद्रीय कारागार में भेज दिया गया। पुलिस आगामी जांच के लिए दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed