फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two accused arrested for possession of ganja

Ambala News: गांजा रखने के मामले में दो आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for possession of ganja
अंबाला सिटी। पुलिस टीम ने मादक पदार्थ रखने के मामले में आरोपी मोहम्मद अमरूल निवासी पूर्णिया, बिहार वर्तमान दुर्गानगर जिला अंबाला को गिरफ्तार किया। इस मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी मोहम्मद सुभान निवासी बाड़ी बनमनखी जिला पूर्णिया, बिहार वर्तमान दुर्गानगर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को काबू कर उससे एक किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया था। संवाद
विज्ञापन


चोरी का आरोपी गिरफ्तार, मोटर बरामद
अंबाला। पानी की मोटर चोरी करने के मामले में पुलिस ने महमूदपुर गांव निवासी शुभम को गिरफ्तार किया। न्यायालय के आदेशानुसार, आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। छावनी के अशोक नगर निवासी सिद्धार्थ दत्ता ने थाना महेशनगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 10 फरवरी को आरोपी शुभम ने अशोक नगर स्थित उसके घर से पानी की मोटर चोरी की है। आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पानी की मोटर बरामद कर ली है। संवाद
विज्ञापन


चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार, सिलिंडर बरामद
अंबाला। घर का सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने फतेहगढ़ गांव निवासी कर्म चंद उर्फ मौला, अजय कुमार व अरुण कुमार उर्फ डिंपी को गिरफ्तार किया। न्यायालय के आदेशानुसार, तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गांव वासी हैप्पी सिंह ने पंजोखरा साहिब थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 10 फरवरी को गांव में स्थित उसके घर से अज्ञात आरोपियों ने गैस सिलिंडर व अन्य सामान चोरी कर लिया। तीनों आरोपियों से चोरी किया सामान पुलिस ने बरामद कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


290 नशीली गोलियों के मामले में दूसरा आरोपी काबू
अंबाला सिटी। मादक पदार्थ रखने के मामले में पुलिस ने शालीमार कॉलोनी निवासी एक अन्य आरोपी अनिल कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का एक दिन का रिमांड प्राप्त किया है। एएनसी के प्रभारी निरीक्षक ऋषि पाल ने बताया कि 7 फरवरी को उनकी टीम गश्त पर तैनात थी। उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि थाना बलदेव नगर क्षेत्र मनमोहन नगर स्थित बेकरी के पास से एक्टिवा सवार आरोपी मादक पदार्थ नशीली गोलियों सहित गुजरेगा। टीम ने नाकाबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी से 290 नशीली गोलियां बरामद हुई थीं। आरोपी की पहचान मनमोहन नगर निवासी दीपक कुमार के तौर पर हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed