{"_id":"655d16a106e15803a802298a","slug":"two-accidents-two-dead-after-being-hit-by-unknown-vehicles-ambala-news-c-36-1-sknl1017-14025-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अज्ञात वाहनों की चपेट में दो हादसे, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अज्ञात वाहनों की चपेट में दो हादसे, दो की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अधोई गांव और सिटी जग्गी सिटी सेंटर के निकट वाहनों की चपेट में आने पर दो लोगों ने दम तोड़ दिया। अधाेई के नजदीक कुरुक्षेत्र निवासी दिलावर की मौत हुई, और जग्गी सिटी सेंटर के पास बलदेव नगर सेठी एनक्लेव निवासी अमरीश शाह ने दम तोड़ दिया।
पहले मामले में कुरुक्षेत्र के लवप्रीत सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई दिलावर था, जो अविवाहित था और कार मेकेनिक था। 20 नवंबर को उसके पास ताऊ बलजीत सिंह का फोन आया कि अंबाला से सूचना मिली कि दिलावर का शाहाबाद-बराड़ा रोड पर अधोई गांव के पास हादसा हो गया। दिलावर को उपचार के लिए एमएम अस्पताल मुलाना पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।
दूसरे मामले में बलदेव नगर सेठी एनक्लेव निवासी धर्मवती देवी ने बताया कि वह बिहार की रहने वाली है। वह अपने पति अमरीश और चार बच्चों के साथ रह रही है। पति सिटी में ही कोल्ड ड्रिंक के गोदाम पर नौकरी करता थे। 19 नवंबर को यह कहकर पैदल गए कि काम से जा रहे हैं। 20 नवंबर को पता चला कि 19 नवंबर को रात के समय करीब नौ बजे पति अमरीश को जग्गी सिटी सेंटर के पास किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। सिटी नागरिक अस्पताल में लाने पर डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया।