फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Truck collides with bike, person dies

ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with bike, person dies
शहजादपुर। शहजादपुर के साथ लगते पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 73 पर सादिकपुर मोड़ के नजदीक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीबीपुर निवासी पिरथी सिंह ने शहजादपुर पुलिस को दी शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह व उनका चाचा तेजपाल शहजादपुर से घरेलू सामान लेकर वापस गांव बीबीपुर जा रहे थे। मोटरसाइकिल उनके चाचा तेजपाल चला रहे थे और वह पीछे बैठा हुआ था। जब वह गांव बीबीपुर की ओर साहा रोड के पास पहुंचे तो पीछे से ट्रक चालक उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस कारण वह उछल कर दूर जा गिरा और चाचा तेजपाल मोटरसाइकिल सहित ट्रक के नीचे आ गया। उन्हें काफी चोटें आई थी। वह चाचा को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहजादपुर लेकर पहुंचा, जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed