{"_id":"57fa8f414f1c1b655228e4ca","slug":"trolley-and-bike-collision-putting-jam-on-the-bridge-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राली व बाइको में भिड़ंत, पुल पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राली व बाइको में भिड़ंत, पुल पर लगा जाम
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Mon, 10 Oct 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार देर सायं हिसार पुल पर ट्रैक्टर ट्राली से दो बाइक टकरा गईं, जिससे पुल पर जाम लग गया। हादसा ट्रैक्टर ट्राली का एक्सल टूटने के कारण हुआ, जिसके बाद दोनों ओर लंबी लाइनें लग गईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अंबाला सिटी के हिसार पुल से एक ट्रैक्टर ट्राली जा रही थी, जिसका अचानक ही एक्सल टूट गया। इसी दौरान दो बाइक भी इसी की चपेट में आ गईं, जबकि बाइक सवार बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद पुल पर जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। काफी देर तक जाम लगा रहा और कुछ लोगों ने तो रास्ता ही बदला, जबकि जो पुल पर चढ़ चुके थे, वे जाम में फंस गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन