फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tripti and Anuj became the best volunteers

Ambala News: तृप्ति और अनुज बने श्रेष्ठ स्वयंसेवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Tripti and Anuj became the best volunteers
शहर के डीएवी पब्लिक स्कूल में चल रहे सात दिवसीय जिला स्तरीय एनएसएस शिविर का हुआ समापन। स्कूल
अंबाला सिटी। डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर में सात दिवसीय जिला स्तरीय एनएसएस शिविर का समापन हुआ। इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर के आयोजन से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है, उनके अंदर नैतिक मूल्यों की भावना विकसित होती है, जिनकी आज के परिवेश में नितांत आवश्यकता है। अपने मन के भावों को मंच पर प्रकट करने की कला भी राष्ट्रीय सेवा योजना सिखाती है। उन्होंने स्वयंसेवकों को हर क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी। विद्यार्थियों ने नाटक प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

स्वयंसेवक भाविनी रस्तोगी ने शानदार कत्थक नृत्य किया। श्रेष्ठ महिला स्वयंसेवक का पुरस्कार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सपेहड़ा से तृप्ति, डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर से श्रेया चटर्जी, श्रेष्ठ पुरुष स्वयंसेवक का पुरस्कार पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पतरेहड़ी से अनुज, पीकेआर जैन वाटिका स्कूल से हार्दिक को मिला। खाद्य और पेय पदार्थों को सुचारु तरीके से बांटने का अवार्ड पतरेहड़ी स्कूल, बेस्ट मंच संचालक और सोशल मीडिया प्रभारी का पुरस्कार द एसडी विद्या स्कूल से खुशी गर्ग को मिला।
विज्ञापन

वाद वाद प्रतियोगिता में पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल से रवनीत प्रथम, पीकेआर जैन वाटिका से हार्दिक द्वितीय, एसडी विद्या स्कूल से तमन्ना तृतीय, भाषण प्रतियोगिता में एसडी विद्या स्कूल से तमन्ना प्रथम, शैमफोर्ड स्कूल बराड़ा से शगुन द्वितीय व दिव्यांशी तृतीय रही। सोलो नृत्य में द एसडी विद्या एंजल ने प्रथम, शैमफार्ड स्कूल बराड़ा से गुरमिलन द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शाहपुर से यशिका तृतीय रही। समूह नृत्य में पीकेआर जैन वाटिका स्कूल से लवलीन और हरमन प्रथम, शैमफोर्ड स्कूल से शगुन व दिव्यांशी द्वितीय, तनेजा पब्लिक स्कूल से पारुल व नमन तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed