फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tribute paid to the martyrs of the 1857 revolution

Ambala News: 1857 की क्रांति के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 03:33 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to the martyrs of the 1857 revolution
अंबाला सिटी। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में धरोहर संरक्षण मंच एवं जयतु भारतम द्वारा सेक्टर-7 में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्वानों ने 1857 की क्रांति और इसमें अंबाला की केंद्रीय भूमिका पर चर्चा की। साथ ही शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से आए डॉ. धर्मवीर ने कहा कि इस आंदोलन में हरियाणा के आम जनमानस का बलिदान अतुलनीय है। इतिहासकार डॉ. चांद सिंह ने बताया कि ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत का आर्थिक शोषण कर अपनी अर्थव्यवस्था को आधार दिया। इसके विरोध में यह ज्वालामुखी फटा। डॉ. प्रदीप शर्मा स्नेही ने महत्वपूर्ण तथ्य साझा करते हुए बताया कि अंबाला इस क्रांति का मुख्य केंद्र था। यहां 10 मई को ही विद्रोह शुरू हो गया था, लेकिन गुप्त सूचना लीक होने के कारण सफलता सीमित रही। इस अवसर पर डॉ. नरेंद्र कौशिक और पंकज जैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed