{"_id":"6771980a0fe3efa1f50f33b4","slug":"treatment-will-also-be-available-on-the-basis-of-ppsa-tender-has-been-floated-ambala-news-c-36-1-ame1006-135172-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पीपीएसए के आधार पर भी मिलेगा उपचार, लगाई निविदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पीपीएसए के आधार पर भी मिलेगा उपचार, लगाई निविदा
विज्ञापन
सिटी नागरिक अस्पताल में बना टीबी सैंटर। संवाद
अंबाला सिटी। टीबी मरीजों को भी अब निजी अस्पतालों में उपचार मिलेगा। जिसका खर्च विभाग द्वारा उठाया जाएगा। इसके लिए जिला टीबी विभाग ने अनुबंध जारी किया है। निविदा के आधार पर रोगी प्रदाता सहायता एजेंसी पीपीएसए की ओर रोगियों के लिए निजी अस्पताल के चिकित्सक को शामिल किया जाता है।
इस दौरान पीपीएसए एजेंसी चिकित्सकों को निदान, अधिसूचना, रोगी अनुपालन और सहायता और उपचार संबंध जैसी संपूर्ण सेवाएं प्रदान करती है। इससे टीबी मरीजों को निजी अस्पताल में उपचार करवाने के लिए मदद मिलेगी। निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही मरीजों को यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। इससे निजी अस्पतालों में भी टीबी के उपचार का स्तर बेहतर होगा।
पैनल के अस्पतालों में सुविधाएं
पीपीएसए के तहत जिला स्वास्थ्य विभाग के साथ जो अस्पताल पैनल पर हैं। उनमें मरीजों को एजेंसी के तहत उपचार दिलवाया जाएगा। जिसका खर्च भी जिला टीबी विभाग उठाएगा। जिला अंबाला में करीब 45 ऐसे अस्पताल हैं जो पैनल पर शामिल किए गए हैं। फिलहाल अगर किसी मरीज को निजी अस्पताल में उपचार दिलवाना पड़े तो उन्हें मुलाना के एमएम अस्पताल में भेजना पड़ता है। वर्तमान में जिला अंबाला में तीन हजार से अधिक टीबी के मरीज हैं।
विज्ञापन
जल्द मिलेगी अधिसूचना
पीपीएसए के जरिए रोग के फैलने के कारणों का पता जल्द चल पाएगा। इससे मरीजों को सही समय पर उपचार देना सुनिश्चित किया जा सकेगा। इसके लिए प्रदेश भर में निविदा के अलग- अलग बजट जारी किया गया है। पूरे प्रदेश भी में 15 हजार मरीजों के लिए बजट मिला है।
वर्जन
हमारी ओर से टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। पीपीएसए के जारी निविदा जारी कर दी गई हैं। प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
डॉ सीमा, डीटीओ अंबाला।