फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Transformer capacity doubled, now there will be no cut

Ambala News: ट्रांसफार्मर की क्षमता दोगुनी, अब नहीं लगेंगे कट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Transformer capacity doubled, now there will be no cut
अंबाला सिटी। विकास विहार के सामने कंपनी बाग सब स्टेशन में ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ने से 20 हजार उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। गर्मी के जून-जुलाई जैसे महीनों में भी मॉडल टाउन, सेक्टर-9 समेत बड़ी कॉलोनियों में बिजली कट नहीं झेलने पड़ेंगे। बीते दिनों से इस प्रोजेक्ट पर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने कार्य किया। इस ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने पर निगम ने करीब एक करोड़ 25 लाख रुपये खर्च किए। पहले सब स्टेशन में 16 एमवीए का ट्रांसफार्मर था। अब इसकी क्षमता बढ़ाकर 31 एमवीए की गई।
विज्ञापन


ओवरलोड होने से लगते थे बिजली कट
दरअसल, शहर के सिविल अस्पताल कॉलोनी एरिया, प्रेम नगर, मॉडल टाउन, जैन नगर, विकास विहार, जंडली पुल का एरिया और सेक्टर-9 क्षेत्र में बिजली कट लगते थे। इसकी वजह सब स्टेशन का ट्रांसफार्मर ओवरलोड होना था, क्योंकि पहले सब स्टेशन की 16 एमवीए थी। अब इसे बढ़ाकर 31 एमवीए किया गया। अब तीखी गर्मी में भी इन एरिया में बिजली कट नहीं लगेंगे। सब स्टेशन में ट्रांसफार्मर की क्षमता दोगुनी होने से इन बड़ी कॉलोनियों व सेक्टर के करीब 20 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को फायदा होगा। पहले इन एरिया में बिजली कट व लो वोल्टेज की समस्या रहती थी। इससे दिन में कई बार बिजली गुल हो जाती थी। अभी तक बारिश के कारण तापमान कम चल रहे हैं। गर्मी बढ़ने पर भी इन एरिया में बिजली सुचारू रूप से चलेगी।
विज्ञापन

वर्जन
कंपनी बाग सबस्टेशन में ट्रांसफार्मर की क्षमता दोगुनी की है। ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ने से मॉडल टाउन, सेक्टर-9, सिविल अस्पताल एरिया सहित अन्य एरिया में ओवरलोड की समस्या नहीं होगी। जिससे बिजली कट नहीं लगेंगे। इस प्रोजेक्ट पर करीब एक करोड़ 25 लाख खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखबीर सिंह, एक्सईएन, बिजली निगम, अंबाला शहर डिविजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed