फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Trains going to Maa Vaishno Devi Katra full, special trains will become support

Ambala News: मां वैष्णो देवी कटरा जाने वाली ट्रेनें फुल, विशेष रेलगाड़ियां बनेंगी सहारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Trains going to Maa Vaishno Devi Katra full, special trains will become support
श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा का रेलवे स्टेशन। सोशल मीडिया
अंबाला। नवरात्र के अवसर पर देश के अलग-अलग राज्यों से मां वैष्णो दरबार कटरा जाने वाले भक्तों को परेशानी का सामान करना पड़ेगा। पहले नवरात्र पर ही वंदे भारत एक्सप्रेस सहित लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग का टिकट मिल रहा है।
विज्ञापन

इन ट्रेनों में वेटिंग टिकट का आंकड़ा 100 के पार हो गया है। इसलिए ट्रेनों में कंफर्म टिकट पाने के लिए अब तत्काल टिकट का सहारा है, लेकिन यह टिकट भी कंफर्म मिलना मुश्किल है। इसलिए रेलवे ने इन सब परेशानियों को देखते हुए अलग-अलग राज्यों से मां के दरबार कटरा जाने के लिए विशेष ट्रेनों के संचालन को लेकर योजना तैयार की है।
विज्ञापन

योजना पर अमल करते हुए पहले चरण में कुछ ट्रेनों के संचालन को लेकर सूची जारी कर दी है, वहीं आने वाले दिनों में कुछ अन्य ट्रेनों की घोषणा भी हो सकती है। यह यात्रियों की संख्या के आधार पर किया जाएगा और इसके आंकलन के लिए पहले ही रेलवे ने टीम का गठन कर दिया है जो कटरा जाने वाली ट्रेनों की निगरानी करेंगी ताकि ट्रेनों में अतिरिक्त कोच सहित विशेष ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है स्थिति
ट्रेन नंबर 18309 संभलपुर-जम्मूतवी में 15 अक्तूबर को स्लीपर श्रेणी की वेटिंग 118 है, वहीं एसी तृतीय में 17 तो एसी द्वितीय में पांच वेटिंग चल रही है। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 22439 नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार श्रेणी की वेटिंग 97 है। वहीं दिल्ली-कटरा सुपरफास्ट ट्रेन की तृतीय एसी श्रेणी की वेटिंग 17, 12413 अजमेर-जम्मूतवी की स्लीपर श्रेणी में वेटिंग 88, 12237 वाराणसी-जम्मूतवी की स्लीपर श्रेणी में बुकिंग बंद, 14645 जैसलमेर-जम्मूतवी में स्लीपर श्रेणी की बुकिंग बंद, 22431 सुबेदारगंज-उधमपुर में 51, 12231 हिमगिरी एक्सप्रेस में 88, 13151 कोलकाता-जम्मूतवी में 65, 22461 नई दिल्ली-कटरा श्री शक्ति एक्सप्रेस में तृतीय एसी श्रेणी में 37, 11077 पूना-जम्मूतवी झेलम एक्सप्रेस में स्लीपर की बुकिंग बंद, 12445 उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में 55, 12473 सर्वाेदय एक्सप्रेस में 73, 12919 मालवा एक्सप्रेस में 38, 14033 जम्मू मेल में बुकिंग बंद, 14609 हेमकुंड एक्सप्रेस में 85, 18101 टाटा-जम्मूतवी की स्लीपर श्रेणी में 98 वेटिंग की टिकट मिल रही है।
ये ट्रेनें बनेंगी सहारा
रेलवे ने नवरात्र पर नई दिल्ली और वाराणसी से कटड़ा के बीच विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। इसमें ट्रेन नंबर 04049 नई दिल्ली से 16 अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और शनिवार को, 04050 श्री माता वैष्णो देवी कटरा से 17 अक्तूबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार और रविवार को, 01654 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से 22 अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को व ट्रेन नंबर 01653 वाराणसी से 24 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।

वर्जन
फोटो-7
नवरात्र पर मां वैष्णो दरबार जाने वाले भक्तों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। बेशक लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग टिकट मिल रही है, वहीं भक्तों के लिए रेलवे ने चार स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है जोकि नई दिल्ली और वाराणसी से कटरा के बीच चलेंगी। कुछ अन्य ट्रेनों का भी संचालन हो सकता है। इसकी जानकारी भी सांझा कर दी जाएगी।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।

श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा का रेलवे स्टेशन। सोशल मीडिया

श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा का रेलवे स्टेशन। सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed