{"_id":"ebdea5129df7206fccbce381d09d28d3","slug":"traders-jam-ambala-jagadhri-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने अंबाला-जगाधरी हाइवे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने अंबाला-जगाधरी हाइवे पर लगाया जाम
अमर उजाला अंबाला
Updated Fri, 14 Feb 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट। खल व्यापारी पर गोली चलाने के मामले में पुलिस कार्रवाई में लापरवाही से क्षुब्ध पीड़ित परिवार ने अन्य व्यापारियों के साथ वीरवार को अंबाला-जगाधरी हाइवे जाम कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को जाम खुलवाने में पसीने छूट गए। पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों से 48 घंटे की मोहलत मांगी है। आधा घंटे के जाम के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनाें की लंबी कतारें लग गईं। उधर, पुलिस ने इस मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पूर्व में गिरफ्तार किए तीन आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने दो आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा है।
जानकारी के अनुसार खल व्यापारी पर गोली चलाने के मामले में पुलिस की कार्रवाई से गुस्साए लोगों ने वीरवार को अंबाला-जगाधरी हाइवे पर प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। इस दौरान व्यापारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए जमकर नारेबाजी की। जाम की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास किया।
लोग जाम खोलने के लिए तैयार नहीं थे। सूचना पर एसीपी धर्मवीर सिंह मौके पर पहुचे और उन्होंने लोगों को समझाया कि पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है, लेकिन लोगों का कहना था कि पुलिस की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है। किसी भी स्थिति को लेकर काफी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया। करीब आधे घंटे बाद पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों से 48 घंटे की मोहलत मांगी, जिसके बाद लोगों ने जाम खोला। जाम के कारण हाइवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
उधर, पुलिस ने इस मामले में चौथे आरोपी को भी काबू कर लिया गया। आरोपी की पहचान बधौली निवासी दीपक उर्फ दीपू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इससे पहले गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों ऋषि राणा, अजमेर सिंह व राकेश उर्फ शैली को अदालत में पेश किया। अदालत ने दो आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा है।