फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tractor trolley swept away in river at Ambala

Haryana: नदी में बही ईंटों से भरी ट्रॉली, दो लोग लापता, तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 06 Sep 2025 04:04 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 06 Sep 2025 04:04 PM IST
सार

नदी की पुलिया से गुजर रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। तेज बहाव और पुल पर रेलिंग ना होने के कारण ये हादसा हुआ। हादसे के बाद दो लोग लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Tractor trolley swept away in river at Ambala
नदी में बही ट्रैक्टर ट्रॉली - फोटो : संवाद

विस्तार

कैंट के दुखेड़ी गांव में पावर हाउस के निकट बरसाती नदी की पुलिया से गुजर रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। तेज पानी के बहाव के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली नदी में बह गए। इस हादसे में ट्रॉली पर सवार चार लोगों में से दो मजदूर सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि मिट्ठापुर निवासी चालक रिंकू और एक अन्य व्यक्ति पानी में बह गए। 
विज्ञापन


दोनों की तलाश अभी जारी है, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। मोहड़ा पुलिस और ग्रामीणों ने आधे घंटे से अधिक समय तक तलाशी अभियान चलाया। हाइड्रा मशीन भी मंगवाकर बचाव कार्य शुरू किया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर मिट्ठापुर निवासी रिंकू का था, और चारों ईंटें उतारने के लिए जा रहे थे। पुलिया पर रेलिंग न होने के कारण ये हादसा हुआ। लापता दोनों लोगों की तलाश की जा रही है। नदी में बहे लोगों की पहचान समलेहडी निवासी रवि और मिट्ठापुर निवासी मुकेश के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन


बता दें कि इन दिनों हरियाणा में बाढ़ का पानी किसानों की फसलों को बहुत नुकसान पहुंचा रहा है। वहीं, कई घरों के नुकसान पहुंचा है।  



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed