{"_id":"677bfb765dbf31a6ce0860e1","slug":"today-the-principal-will-give-direction-to-the-new-education-policy-ambala-news-c-36-1-amb1002-135586-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: आज नई शिक्षा नीति को दिशा देंगे प्राचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: आज नई शिक्षा नीति को दिशा देंगे प्राचार्य
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नई शिक्षा नीति पर शिक्षाविद् अंबाला में मंगलवार से मंथन शुरू करेंगे। इसमें नई शिक्षा नीति को पूरी तरह से अमल में लाने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग और कॉलेजों के बीच समन्वय के लिए यह मंथन हो रहा है।
इस मंथन के बाद नई शिक्षा नीति के नए आयाम प्रदेशभर में देखने को मिल सकते हैं। यह कार्यक्रम छावनी के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सात जनवरी को होगा। इस कार्यक्रम में अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र और कैथल जिले के प्राचार्य शामिल होंगे।
गौरतलब है कि सरकार इस वर्ष प्रदेश में नई शिक्षा नीति लागू करने जा रही है। इससे पूर्व कॉलेजों के प्राचार्य नई शिक्षा नीति पर मंथन करेंगे। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश में मंडल स्तर पर सुझाव लेने के लिए कॉलेजों में कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम का नाम सुझाव से समाधान रखा गया है। इस कार्यक्रम में अंबाला व करनाल मंडल से छह जिलों के करीब 115 कॉलेजों के प्राचार्य आएंगे।
विज्ञापन
इनमें सरकारी, एडिड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेज शामिल हैं। यह प्राचार्य नई शिक्षा नीति पर अपने सुझाव देंगे। इन सुझाव के आने के बाद उनका समाधान उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से किया जाएगा। कार्यक्रम में उच्चतर शिक्षा विभाग से अधिकारी भी पहुंचेंगे। वहीं, 12 जनवरी को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम रखा है। इसमें शिक्षा मंत्री पहुंचेंगे। इसके बाद नई शिक्षा नीति को पूरे प्रदेश में लागू किए जाने की संभावना है। अभी तक यह कुछ ही यूनिवर्सिटी ने लागू की थी।