{"_id":"6883deab881f75c69a07746b","slug":"today-is-the-last-day-to-fill-the-course-options-seats-can-be-filled-in-the-second-counseling-ambala-news-c-36-1-amb1003-146707-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: आज कोर्स विकल्प भरने का आखिरी दिन, दूसरी काउंसलिंग में भर सकती हैं सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: आज कोर्स विकल्प भरने का आखिरी दिन, दूसरी काउंसलिंग में भर सकती हैं सीट
विज्ञापन
शहर के राजकीय आईटीआई में दाखिला लेते हुए अभ्यर्थी। संस्थान
अंबाला सिटी। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए 26 जुलाई तक कोर्स विकल्प भरे जाएंगे। कोर्स विकल्प भरने का शनिवार आखिरी दिन है, इसके बाद 28 जुलाई को काउंसलिंग का परिणाम जारी होगा। संस्थान में पहली ऑनलाइन काउंसलिंग में 630 में से 356 सीट भर चुकी हैं। अब बची सीट को भरने के लिए कोर्स विकल्प भरे जा रहे हैं। बाकी बची सीट दूसरी काउंसलिंग में भरने की उम्मीद है।
संस्थान के दाखिला नोडल अधिकारी धर्मवीर सैनी ने बताया कि आवेदक को आवंटित सीट पर दाखिला लेने के लिए 29 जुलाई सुबह 10 बजे से एक अगस्त शाम 4 बजे तक उस संस्थान में जाएं, जहां पर उनको सीट का आवंटन हुआ है। अगर कोई अभ्यर्थी आवंटित सीट के लिए उस संस्थान में रिपोर्ट नहीं करता, जहां पर उनको सीट मिली है तो ऐसी स्थिति में आवंटित सीट स्वत: ही रद्द हो जाएगी।
राजकीय आईटीआई में 30 को बची सीट होगी घोषित
जिले की राजकीय आईटीआई में तीसरी काउंसलिंग के तहत दाखिले किए जा रहे हैं। यह दाखिले 26 जुलाई तक होगी। शहर राजकीय आईटीआई के प्रवक्ता मनोज कुमार ने बताया कि तीसरी काउंसलिंग के बाद बची सीट को 30 जुलाई को जारी किया जाएगा इससे पता चल सकेगा कि किस कोर्स में कितनी सीट बची हैं। 30 से 31 जुलाई तक विकल्प भरे जाएंगे। चार अगस्त को चौथी काउंसलिंग के लिए सूची जारी होगी। चार से आठ अगस्त तक अभ्यर्थी आईटीआई में व्यक्तिगत तौर पर आकर दाखिले ले सकेंगे। चार से नौ अगस्त तक अभ्यर्थी फीस जमा करवा सकेंगे।