फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Today is the last date for filling seat options

Ambala News: सीट विकल्प भरने का आज आखिरी दिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Today is the last date for filling seat options
शहर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के प्राचार्य डाॅ. राजीव सपरा।
अंबाला सिटी। शहर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में तीन साल के डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स में बची सीट के लिए दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग में सीट विकल्प भरे जा रहे हैं। मंगलवार को दूसरे दिन भी संस्थान में सीट विकल्प भरे।
विज्ञापन

बुधवार 24 जुलाई सीट विकल्प भरने का आखिरी दिन है। 25 जुलाई शाम पांच बजे सीट आवंटन का परिणाम घोषित किया जाएगा। 26 से 29 जुलाई तक सीट आवंटित होने वाले संस्थान में जाकर दाखिला ले सकेंगे। संस्थान के दाखिला नोडल अधिकारी धर्मवीर सैनी ने बताया कि बुधवार को सीट विकल्प भरने का आखिरी दिन है। अभ्यर्थी ज्यादा से ज्यादा सीट विकल्प भरें और सबसे पहले अपने पसंदीदा सीट विकल्प ही भरें।
विज्ञापन

कल आएगा सीट आवंटन का परिणाम
दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग में विकल्प भरने का कार्य 24 जुलाई रात 11:59 बजे तक रहेगा। विकल्प भरने के बाद, विकल्पों को लॉक जरूर करें। दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद 25 जुलाई शाम पांच बजे सीट आवंटन का परिणाम घोषित किया जाएगा। जिसको आवेदक वेबसाइट https://techadmissionshry.gov.in/default पर देख सकते है व अपना प्रोविजनल सीट आवंटन का लेटर प्रिंट कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाखिला नहीं लिया तो सीट होगी रद्द
आवेदक को आवंटित सीट पर दाखिला लेने के लिए 26 जुलाई सुबह 10 बजे से 29 जुलाई शाम 4 बजे तक उस संस्थान में जाना होगा, जहां पर उसको सीट का आवंटन होगा। आवेदक अपने साथ दो फोटो, दाखिला फीस व वह सभी दस्तावेज अपने साथ लेकर जाए, जो उसके प्रोविजनल सीट आवंटन पत्र में लिखे हुए है। जो आवेदक 26 जुलाई सुबह 10 बजे से 29 जुलाई शाम 4 बजे तक आवंटित सीट के लिए उस संस्थान में रिपोर्ट नहीं करता जहां पर उसको सीट मिली है तो ऐसी स्थिति में आवंटित सीट स्वतः ही रद्द हो जाएगी।

वर्जन
बुधवार को सीट विकल्प भरने का आखिरी दिन है। 25 जुलाई को सीट आवंटन का परिणाम घोषित होगा। इसके बाद अभ्यर्थी संबंधित संस्थान में जाकर दाखिला ले सकेंगे। दूसरी काउंसलिंग में संस्थान की सभी सीट भरने की संभावना है।
डॉ. राजीव सपरा, प्राचार्य, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, अंबाला शहर।

शहर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के प्राचार्य डाॅ. राजीव सपरा।

शहर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के प्राचार्य डाॅ. राजीव सपरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed