फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tips to prevent cancer

Ambala News: कैंसर से बचने के उपायों के बारे में बताया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Tips to prevent cancer
शहर ​स्थित पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ अंबाला के सहयोग से कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को कैंसर जैसी भयानक बीमारी से बचने के उपायों के बारे में जानकारी दी। मुख्य वक्ता के रूप में मोहाली से डॉ. श्वेता तहलान ने शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यदि हम सर्वाइकल कैंसर को शुरुआत में ही पहचान लें तो हम इसे पूरी तरह से ठीक कर सकते हैं। उन्होंने एचपीवी वैक्सीन के बारे में बताया कि इसको लगवाने के बाद भविष्य में कैंसर होने का खतरा नहीं रहता। उन्होंने पैप टेस्ट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस टेस्ट को चार या पांच साल बाद एक बार जरूर करवाना चाहिए। इससे कैंसर के बारे में हमें शुरुआती स्टेज में ही पता चल जाता है। स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने सभी मेहमानों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और डॉ. श्वेता तहलान का जागरूकता अभियान के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ अंबाला के प्रधान डॉ. संजीव गोयल और सचिव अंकुश गुप्ता विशेष रूप से रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed