{"_id":"5e8b78018ebc3e6fa874a40d","slug":"timber-market-ambala-on-corona-virus-ambala-news-knl272165195","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिंबर मार्केट में उतरी 54 टीम 3 किमी दायरे 2.27 लाख व्यक्तियों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिंबर मार्केट में उतरी 54 टीम 3 किमी दायरे 2.27 लाख व्यक्तियों की होगी जांच
विज्ञापन
टिंबर मार्केट के 65 वर्षीय हरजीत सिंह की पीजीआई में कोरोना से मौत की पुष्टि के बावजूद अभी तक यह नहीं पता चल सका कि उन्हें कोरोना वायरस कहां से मिला था। इसी स्रोत की तलाश के लिए अब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टिंबर मार्केट व इसके दायरे में आने वाले 3 किलोमीटर एरिया को महामारी केंद्र घोषित कर सोमवार को इस एरिया में आने वाले सभी घरों में रहने वाले लोगों की जांच के लिए 300 कर्मचारियों की 54 टीमों का गठन कर उन्हें मैदान में उतार दिया। इस पूरे एरिया को 22 सेक्टर में बांटा गया है। डॉ. विशाल गुप्ता को इन सभी टीमों का इंचार्ज बनाया गया है। यह सभी टीमें अब 7 डाक्टर व 6 सुपरवाइजरों की अगुवाई में टिंबर मार्केट के करीब 1600 घरों में तो दस्तक देंगी। इसके अलावा करीब 200 कालोनियों में रहने वाले 2 लाख 27 हजार 300 लोगों के बीच जाकर केस हिस्ट्री जुटाते हुए संदिग्धों की तलाश की जाएगी। इस एरिया में आने वाले हर मकान के साथ दुकान और फैक्ट्री में कार्यरत लोगों का रिकार्ड जुटाया जाएगा।
महामारी केंद्र के एक नहीं बल्कि हैं तीनों केस
बता दें कि न केवल टिंबर मार्केट के हरजीत सिंह बल्कि कोरोना पॉजिटिव जमाती सलीम और बोधराज यह दोनों भी इसी तीन किलोमीटर के दायरे में मिले हैं। इसीलिए इस केंद्र को महामारी केंद्र घोषित किया गया है। टिंबर मार्केट में करीब 1600 घर हैं इनमें 8 हजार की आबादी रहती है। इस दायरे में अब एएनएम, आंगनबाड़ी वर्कर्स और आशा वर्कर्स की ड्यूटी लगाई गई है जोकि अगले 14 दिनों में इस एरिया के प्रत्येक व्यक्ति का रिकार्ड जुटाने के साथ सारे एरिया को सैनिटाइज करवाने का काम भी करेंगे।
इस एरिया की होगी स्क्रीनिंग
बता दें कि टिंबर मार्केट के पूर्व में तीन किलोमीटर दायरे में टांगरी नदी, पश्चिम में मामा भांजा पीर दरगाह, उत्तर में अंबाला छावनी बस अड्डा, दक्षिण में शास्री कालोनी एरिया पड़ता है। सभी एरिया की स्क्रीनिंग होगी।