{"_id":"6567991bed8a482ff20f8204","slug":"tile-bills-missing-before-formation-of-new-board-ambala-news-c-36-1-amb1002-14523-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नए बोर्ड के गठन से पहले टाइल के बिल गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नए बोर्ड के गठन से पहले टाइल के बिल गायब
विज्ञापन
अबाला। छावनी में द पोस्टल एंड आरएमएस इंप्लाइज कोऑपरेटिव बैंक का नया बोर्ड बनने के बाद से बैंक में पिछले समय से चल रही गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। इस मामले में पहले कबाड़ बेचने और टाइलों के मामले में फर्जी बिल बनाने के आरोप लग रहे थे।
बुधवार को नई जानकारी आई कि अब बैंक से टाइलों से जुड़े बिल भी बैंक कर्मचारियों को गायब मिले। ऐसे में करीब 20 दिन पहले बैंक के रिकॉर्ड कीपर के माध्यम से एक शिकायत पुलिस को दी गई। मगर इस मामले में अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई। हैरानी की बात है कि पूर्व बैंक प्रबंधक का अगस्त के आखिर में कार्यकाल समाप्त हो गया था। इसके बाद उन्हें एक्टेंशन दी गई थी, मगर वह बैंक आए ही नहीं।
यह है कोऑपरेटिव बैंक से जुड़ा प्रकरण
द पोस्टल एंड आरएमएस इंप्लाइज कोऑपरेटिव बैंक में कबाड़ा का सामान और टाइलों के नाम पर फर्जीवाड़े के आरोप लगाए हैं। इस मामले में कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन ने नया बोर्ड बनने के बाद अपने स्तर पर पड़ताल की तो कई गड़बड़ियां सामने आईं। इन मामलों में लाखों रुपये की हेराफेरी के आरोप बैंक के पूर्व प्रबंधन पर लगाए जा रहे हैं। शुरुआती जांच में बताया गया कि बैंक में टायल कम लगे और बिल अधिक टायलों का बना दिया गया। वहीं कबाड़ा का लाखों रुपये का सामान भी बेच दिया और बैंक में एक भी रुपया जमा नहीं कराया। इस मामले में बैंक के पूर्व चेयरमैन एसपी गोयल ने डीएसपी अंबाला छावनी को शिकायत भी दी थी ताकि मामले की निष्पक्षता से जांच हो सके। जिन लोगों पर आरोप लग रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई हो।
विज्ञापन
वर्जन
अभी हमने मामले की आंतरिक जांच शुरू करा दी है। हमें यहां टाइलें टूटी मिली थी। इनके बिल वाउचर भी गायब हैं। इसके लिए हमारे रिकॉर्ड कीपर ने करीब 20 दिन पहले एफआईआर दर्ज कराने को शिकायत दी थी।
-सचिन खर्ब, चेयरमैन, दि पोस्टल एंड आरएमएस इंप्लाइज कॉपरेटिव बैंक