{"_id":"6816834aa38e4f323a0a4c4b","slug":"tickets-will-be-checked-on-time-in-buses-ambala-news-c-36-1-sknl1003-142053-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बसों में समय पर होगी टिकटों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बसों में समय पर होगी टिकटों की जांच
विज्ञापन
अंबाला शहर स्थित बस अड्डा और रोडवेज कार्यालय। संवाद
अंबाला। परिवहन विभाग के महानिदेशक ने प्रदेशभर में कर्मचारियों के स्थानांतरण किए हैं। इसमें अंबाला में क्लर्क, सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टरों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके साथ ही महिलाओं को भी अंबाला में काम के लिए भेजा है।
सब इंस्पेक्टरों के आने से रोडवेज की बसों में अब टिकट जांच और उड़नदस्ते का काम सुचारू तरीके से हो सकेगा। वहीं लिपिक बढ़ने से रोडवेज अपने दैनिक कार्यों को अच्छे से कर सकेगी। स्थानांतरण में अंबाला डिपो से रोडवेज के करीब 38 कर्मचारियों को विभिन्न डिपो में भेजा गया है जबकि यहां अन्य जगहों से 61 कर्मचारियों को अंबाला भेजने के आदेश हुए हैं।
टिकट जांच में आ रही थी दिक्कत
अंबाला डिपो में निरीक्षक और उप निरीक्षक की कमी के चलते बसों में समय पर चेकिंग नहीं हो पा रही थी। जिससे बसों यात्री बेटिकट यात्रा कर रहे थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। डिपो में सब इंस्पेक्टरों के आने से बसो में यात्रियों की चेकिंग व अन्य कार्यों में तेजी आएगी।
विज्ञापन
अंबाला से जाने व आने वाले कर्मचारियों की स्थिति
पद- जाने वाले- आने वाले
अंबाला से यार्ड मास्टर 1- 1
मैकेनिक 3- 5
सब इंस्पेक्टर 17- 20
इंसपेक्टर 7- 4
क्लर्क 10- 29
कुल- 38- 61
वर्जन
स्थानांतरण आदेश में अंबाला डिपो को 61 कर्मचारी मिले हुए हैं। इन कर्मचारियों के मिलने से कई कार्य अच्छे से हो सकेंगे।
-विपुल नांदल, यातायात प्रबंधक।