{"_id":"5d9e3cfa8ebc3e93ad105ad6","slug":"ticket-facility-ambala-news-knl79005115","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बड़ी राहतः रेलवे के अंबाला जोन ने शुरू की नई व्यवस्था, अब इस मोबाइल ऐप से बुक कराएं टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी राहतः रेलवे के अंबाला जोन ने शुरू की नई व्यवस्था, अब इस मोबाइल ऐप से बुक कराएं टिकट
Fri, 11 Oct 2019 02:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर लगी लंबी लाइनों से अकसर यात्रियों की ट्रेन छूट जाती है और कई बार पैसे के लेन-देन को लेकर झगड़ा हो जाता है। बेटिकट यात्रा करने पर जुर्माना और जेल तक जाना पड़ता है। यात्रियों की इन परेशानियों को देखते हुए रेल मंडल अंबाला ने यूटीएस मोबाइल ऐप शुरू किया है। इस ऐप के जरिए कुछ ही मिनट में यात्री अपनी टिकट बुक करा सकते हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस ऐप के जरिए यात्रियों की जहां कई तरह की परेशानियां दूर होंगी वहीं कैशलेस सुविधा को बढ़ावा मिलेगा।
रेलवे ने ऐप के बारे में अधिक से अधिक यात्रियों तक जानकारी पहुंचाने के लिए मंडल के अधीन आने वाले सहारनपुर रेलवे स्टेशन, अंबाला रेलवे स्टेशन, यमुनानगर, जगाधरी, राजपुरा, कालका, पटियाला, चंडीगढ़, और बठिंडा रेलवे स्टेशन पर जागरुकता अभियान शुरू कर दिया है ताकि यात्री इस ऐप को अपने मोबाइल में इंस्टाल कर सके। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि उनका यह अभियान 11 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आज के डिजिटल युग में हर सुविधा उपभोक्ता के दरवाजे पर उपलब्ध करवाना हर संस्था का उद्देश्य बन गया है जो सुप्रशासन का एक लक्ष्य भी है। यात्रियों को लाइन से छुटकारा दिलाना, कैशलेस सुविधा प्रदान करना, किसी भी प्रकार की कैश के लेनदेन में होने वाली त्रुटि से निजात दिलाने के लिए समय समय पर प्रयास किए जाते रहे हैं। मंडल ने इस दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए टिकट बुकिंग की सुविधा को लोगो को मोबाइल के द्वारा उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन
मोबाइल द्वारा टिकट बुकिंग की यह सुविधा यूटीएस आन मोबाइल ऐप द्वारा संभव हुई है जो भारतीय रेलवे की विभिन्न ऐप में से एक है। इस ऐप के उपयोग से यात्री अपनी टिकट को स्वयं बुक कर सकता है जो यात्री को पेपरलेस और कैशलेस की सुविधा से युक्त है।

यात्री को मिलेगा पांच प्रतिशत का बोनस
इस एप द्वारा टिकट बुक करने पर यात्री द्वारा करवाए गए रिचार्ज पर 5 प्रतिशत का बोनस भी दिया जाता है। यात्रियों को इस संबंध में समझाने के लिए अधिकाधिक उपयोग व जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक दिनेश चन्द्र शर्मा के निर्देश और मार्गदर्शन में सीनियर डीसीएम हरिमोहन के नेतृत्व में अंबाला मंडल सात दिन का जागरूकता अभियान चला रहा है।
त्योहारी सीजन में रेलवे की ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या एकाएक बढ़ जाती है और ऐसे में यूटीएस टिकट काउंटर पर यात्रियों का रश इतना बढ़ जाता है कि लाइनें लंबी हो जाती है। यात्री इस ऐप का इस्तेमाल करें और यदि किसी यात्री को दिक्कत आती है तो वह रेलवे के कर्मचारियों से रेलवे स्टेशन पर संपर्क कर सकते हैं।
- दिनेश चंद्र शर्मा, डीआरएम अंबाला।