फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three people attacked with an axe over a dispute regarding a pathway.

Ambala News: रास्ते के विवाद को लेकर तीन लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला

Fri, 12 Jun 2026 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 12 Jun 2026 03:24 AM IST
विज्ञापन
Three people attacked with an axe over a dispute regarding a pathway.
नारायणगढ़। नबीपुर गांव में रास्ते व जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी, कस्सी से हमला हो गया। हालांकि दूसरे पक्ष ने भी उन पर हमले के आरोप लगाए है। पुलिस ने घायल नरेश की तरफ से प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

इस हमले में बुजुर्ग महिला भी शामिल है, गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के सिर पर गहरी चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में टांके लगाए गए हैं। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने दोनों पक्ष की तरफ से कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में नबीपुर निवासी नरेश कुमार ने बताया कि 9 जून की सुबह वह अपने परिवार के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने बाड़े की तरफ जा रहा था। बाड़े व आरोपी पक्ष के मकान का रास्ता एक ही है। इसी दौरान वहां पहले से घात लगाए बैठे हंसराज, संजीव कुमार, सुमन कुमार, नेहा, सावित्री और रानी ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने जमीन हड़पने की नीयत से उन पर कुल्हाड़ी, कस्सी और डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में उसे, पत्नी सीमा देवी व बुजुर्ग माता सुनहरी देवी के के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने उनकी एमएलआर (मेडिकल रिपोर्ट) काटी। उधर, दूसरे पक्ष से रानी देवी ने भी नरेश कुमार सहित अन्य पर मारपीट के आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed