{"_id":"6812830e3dd6638d900305ec","slug":"three-members-of-a-family-died-due-to-roof-collapse-ambala-news-c-36-1-ame1006-141874-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: छत गिरने से परिवार के तीन लोगों की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: छत गिरने से परिवार के तीन लोगों की माैत
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के मोती नगर में मकान की कच्ची छत गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पांच वर्षीय बच्चा भी शामिल है। यह हादसा बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ।
इस दौरान परिवार के सदस्य दोपहर का खाना खा रहे थे। तभी अचानक छत गिर गई। मृतकों की पहचान मोती नगर निवासी 35 वर्षीय राजू उर्फ जावेद अली, पत्नी 32 वर्षीय अन्नू और उनका पांच वर्षीय बेटा नूर अहमद के रूप में हुई है। छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह से परिवार के तीन सदस्यों में से दो को मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों को तीनों को मृत घोषित कर दिया।
जब घर की छत गिरी उस समय सात वर्षीय खतीजा घर के बाहर खेलने गई थी। इसलिए उसकी जान बच गई। तीनों मृतकों को पुलिस ने मोर्चरी में रखवा दिया है। वीरवार सुबह तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम होगा। फिलहाल मृतकों के रिश्तेदार अंबाला में नहीं हैं वे देररात्रि तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन
सीपीआर देकर बचाने की कोशिश भी नाकाम
सूचना मिलने पर दमकल कर्मचारी और डायल 112 भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद उन्होंने छत के मलबे में दबी महिला को निकाला। सीपीआर देकर महिला की जान बचाने की कोशिश की। मगर तब तक महिला की जान जा चुकी थी। फिलहाल तीनों मृतकों के शव को शव गृह में रखवा दिया गया है। इस दौरान सिटी एसडीएम दर्शन कुमार, सिटी थाना प्रभारी अनिल कुमार, सीएमओ राकेश सहल सहित कई आला अधिकारी भी मामले का जायजा लेने के लिए पहुंचे।