फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three henchmen of Walia gang arrested

Ambala News: वालिया गैंग के तीन गुर्गे गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Three henchmen of Walia gang arrested
अंबाला। छावनी रेलवे स्टेशन पर मारपीट करने वाले वालिया गैंग के तीन गुर्गाें को जीआरपी की विशेष टीम ने काबू कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी बलदेव नगर के नजदीक से शनिवार रात को की गई।
विज्ञापन

आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में मारपीट की घटना को कबूल कर लिया है। वहीं टीम की इस धरपकड़ के दौरान आरोपियों का एक साथी मौके से भाग गया, जिसकी धरपकड़ के लिए टीम लगातार छापेमारी कर रही है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अंबाला सिटी के स्वामिया मोहल्ला निवासी 21 वर्षीय अनुभव सूद, रामनगर निवासी 18 वर्षीय साहिल कुमार और कबीर नगर निवासी 19 वर्षीय वैभव के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से एक गाड़ी भी जब्त की गई है जोकि वारदात में इस्तेमाल की गई थी। आरोपियों को रविवार कोर्ट में पेश किया गया। इसमें से वैभव को जेल तो दो अन्य को दो दिन के लिए रिमांड पर लिया गया ताकि मुख्य आरोपी सहित अन्य की धरपकड़ हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में खुलासा, गैंगवार से जुड़ा मामला
जीआरपी ने जब मारपीट को लेकर मामले की जांच की तो खुलासा हुआ कि यह रंजिशन नहीं बल्कि दो गैंगवार के बीच चली आ रही दुश्मनी का नतीजा है। इसमें वालिया गैंग के गुर्गों ने लेफ्टी गैंग के गुर्गे पर हमला किया था और उसे अधमरा कर दिया था। दोनों गैंग के गुर्गाें पर अलग-अलग थानों में पहले भी कई मामले चल रहे हैं।
यह था मामला
घटना 23 सितंबर रात 12.30 बजे की है। जब अभिषेक अपने दोस्तों रोहित, निशांत और सौरव कुमार के साथ माता वैष्णो देवी कटरा से अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर उतरे थे। तब घात लगाकर खड़े राहुल वालिया, शरीफ उर्फ साहिल राठौर, मिट्ठु उर्फ वैभव, रुद्र प्रताप आदि ने उस पर हमला कर दिया। जब अभिषेक अपनी जान बचाने के लिए रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट से अंदर भागने की कोशिश कर रहा था तो पहले से ही मौके पर खड़े वालिया गैंग के गुर्गों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट करते हुए घसीटकर गाड़ी तक लाए और उसका अपहरण करके फरार हो गए। वहीं अभिषक को कमरे में उन्होंने नंगा करके पीटा और उसकी वीडियो भी बनाई। वहीं उसका मोबाइल, पर्स व एटीएम कार्ड भी छीन लिया। इसके बाद उसे अधमरी हालत में पंचकूला के सेक्टर छह स्थित नागरिक अस्पताल के बाहर फेंककर चले गए।

वर्जन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर हुई मारपीट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को मुखबिर की सूचना पर शनिवार रात को बलदेव नगर क्षेत्र से दबोचा गया। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया था। इसमें से एक को जेल तो दो को रिमांड पर लिया है।
धर्मवीर सिंह, प्रभारी जीआरपी अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed