फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   three death count in ambala

13 महीने में एक दिन में रिकॉर्ड 376 नए केस, 3 लोगों की ली कोरोना ने जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
three death count in ambala
कोरोना की रफ्तार अभी धीमी होती नजर नहीं आ रही। शनिवार को जिले में 13 महीने का रिकॉर्ड टूट गया और 376 नए केस सामने आए जबकि कोरोना ने तीन लोगों की जान ले ली। इस तरह अप्रैल माह के 24 दिनों में कोरोना 37 लोगों की जान ले चुका है। बता दें कि इससे पहले अप्रैल माह में ही 294 सर्वाधिक केस एक दिन में आए थे, जबकि गत वर्ष सितंबर माह में करीब 274 केस एक दिन में मिलने का रिकॉर्ड था।
विज्ञापन

लगातार कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के कारण एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2732 हो गई है। इतना ही नहीं रिकवरी दर घटकर 84.24 प्रतिशत रह गई है। जिले में शनिवार को 114 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया इनके साथ अब तक कुल 15664 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में अभी तक 198 मरीजों की कोरोना जान ले चुका है। जिले में करीब 966 बेड की व्यवस्था कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए की गई है। इनमें से करीब 40 प्रतिशत बेड भर चुके हैं। इतना ही नहीं जिले में इस समय करीब 10 हजार लीटर ऑक्सीजन की खपत हो चुकी है। लगातार बढ़ रही खपत से स्वास्थ्य विभाग के माथे पर चिंता की लकीरें छा गई हैं। हालांकि सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह के अनुसार जिले में इस समय तक ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। वर्तमान में जिले में करीब 250 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। करीब 130 मरीज ऑक्सीजन, बाईपेप और वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।
विज्ञापन

कोरोना ने शनिवार को इन तीन लोगों की छीनी सांसें
फतेहगढ़ के 37 वर्षीय पुरुष की कोरोना ने जान ले ली। सीटी स्कैन में पाया गया कि इस व्यक्ति के 90 प्रतिशत फेफड़े कोरोना के कारण खराब हो चुके थे। इसी कारण मरीज सांस नहीं ले पा रहा था और ऑक्सीजन सपोर्ट पर था। इसी तरह बब्याल की 55 वर्षीय महिला की भी कोरोना ने जान ले ली। महिला को शुगर भी था और ऑक्सीजन सपोर्ट पर थी। तीसरी मौत नदी मोहल्ला अंबाला शहर की 55 वर्षीय महिला की हुई। इस महिला को उच्च रक्तचाप, थायराइड की समस्या भी थी और यह भी ऑक्सीजन सपोर्ट पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटिजन किट से भी लिए जा चुके 43 हजार से ज्यादा सैंपल
जिले में अभी तक 3 लाख 7748 कोरोना के सैंपल लिए जा चुके हैं। 2 लाख 63 हजार 649 सैंपल आरटीपीसीआर से किए गए हैं जबकि 43799 सैंपल एंटिजन किट से किए गए हैं। जिले में अभी तक दो लाख 80 हजार 194 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

यहां से आए नए केस
जिले में 181 नए केस अंबाला शहर, 97 अंबाला कैंट, 21 शहजादपुर, 11 मुलाना, 05 बराड़ा, 11 नारायणगढ़ और 50 मरीज शहजादपुर से आए हैं। इनमें कच्चा बाजार, सेक्टर-7, बलेदव नगर, वशिष्ठ नगर, पटेल नगर, पटेल रोड अंबाला शहर से चार-चार, सेक्टर 9 से 18, सेक्टर 8, राजेंद्र पार्क, जलबेहड़ा रोड, कंच घर, करतार नगर से 3- 3, हलवाई बाजार, अग्रसेन नगर, दीपनगर, अशोक नगर, वीटा एंक्लेव, रेलवे रोड अंबाला सिटी, कुम्हार मोहल्ला, कक्कड़ माजरा, रामकिशन कॉलोनी, रंगिया मंडी से दो-दो, मॉडल टाउन, रेल विहार से 5-5 और दुर्गानगर से छह नए केस सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed