{"_id":"62b8b30a6f2144031319b3ac","slug":"three-days-holiday-in-wholesale-textile-market-ambala-news-knl1127630112","type":"story","status":"publish","title_hn":"होलसेल कपड़ा मार्केट में तीन दिन की छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होलसेल कपड़ा मार्केट में तीन दिन की छुट्टी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। एशिया की सबसे बड़ी होलसेल कपड़ा मार्केट मंगलवार से वीरवार तक बंद रहेगी। कोरोना काल के दो साल बाद तीन दिन की छुट्टियां हुई हैं। मार्केट से जुड़े कारोबारी व कर्मचारी तीन दिन के लिए होने वाली छुट्टियों को लेकर खुश हैं। सभी ने अपने परिवार के साथ गर्मी की छुट्टियों को कहीं बाहर बिताने की योजना बनाई है। सभी कर्मचारियों में खुशी का माहौल बना हुआ है। होलसेल कपड़ा मार्केट में रोजाना करोड़ों में कारोबार होता है। बता दें कि पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा सहित उत्तर प्रदेश के कपड़ा व्यापारी इस पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में मार्केट बंद होने से उनकी परेशानियां बढ़ गई हैं।
ज्यादातर व्यापारियों ने शिमला, मंसूरी, कुल्लू मनाली आदि क्षेत्रों के होटलों में ऑनलाइन बुकिंग करवाई है। इन छुट्टियों में वह पूरा समय अपने परिवार के साथ व्यतीत करना चाहते हैं। इससे सदस्यों को खुशी मिलेगी। वहीं, व्यापारियों को भी मानसिक रूप से राहत प्राप्त होगी। व्यापारियों ने कहा कि दिनभर सुबह से शाम तक काम धंधे में ज्यादा व्यस्त होने के कारण पारिवारिक सदस्यों के लिए समय नहीं निकाल पा रहे थे।
पारिवारिक सदस्य आए दिन समय को लेकर बहुत परेशान करते थे, लेकिन यह छुट्टियों के तीन दिन परिवार के सदस्यों के साथ बिताएंगे। इससे नहीं खुशी मिलेगी।
रजत जैन, कपड़ा व्यापारी
लॉकडाउन के बाद यह छुट्टियां की जा रही हैं। इनमें बच्चों के साथ समय बिताने का ज्यादा समय व्यापारियों के पास उपलब्ध होगा। जिसका वह पूरा सदुपयोग करेंगे।
हेमंत कुमार, कपड़ा व्यापारी
पारिवारिक सदस्यों की शिकायत रहती थी कि उनके लिए समय नहीं निकाला जा रहा है। यह छुट्टियां उनको समर्पित की जाएंगी। परिवार के सदस्य बहुत खुश होंगे।
सुमित जैन, कपड़ा व्यापारी
छुट्टियों का बेहतर आनंद लेने के लिए व्यापारियों ने ठंडे इलाकों में जाने का निर्णय लिया हुआ है। कुछ व्यापारियों ने होटल आदि में ऑनलाइन बुकिंग करवाई हुई है।
विज्ञापन
जोनी, कर्मचारी
युवा कर्मचारियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इन छुट्टियों को लेकर कर्मचारी काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार छुट्टियों का आनंद लेने का वह दिन आ ही गया।
प्रिंस कुमार, कर्मचारी
दोस्तों के साथ बाहर जाने की योजना बनाई है। ठंडे इलाके में जाकर मौज मस्ती करने का मजा कुछ अलग ही होता है। यह तीन दिन बेहतर ढंग से गुजरे जाएंगे।
प्रिंस कुमार, कर्मचारी
जून माह के आखिरी मंगलवार को गर्मी की छुट्टियां मिलती हैं। इस बार भी इन छुट्टियों में जल्दी से घर के सभी कार्य निपटाकर बाहर घूमने के लिए निकल जाएंगे।
रवि कुमार, कर्मचारी
इन छुट्टियों का बड़ी बेताबी से इंतजार रहता है। इस बार खास बात यह है कि कर्मचारी के साथ बाहर घूमने के लिए जा रहे हैं। जिसका बेहतर तरीके से लुत्फ उठाया जाएगा।
अमित कुमार, उपप्रधान होलसेल क्लॉथ मार्केट वर्कर संगठन सोसायटी, अंबाला सिटी।
पुरुष व महिलाएं कार्य कर रहे हैं। सुबह से शाम तक व्यस्त होने के कारण मानसिक रूप से परेशानी बढ़ रही थी। तीन दिनों की छुट्टियां मानसिक रूप से राहत देने का काम करेंगी।
सुर्दशन अग्रवाल, प्रधान होलसेल क्लॉथ मार्केट वर्कर संगठन सोसायटी, अंबाला सिटी।
गर्मी के दिनों में हर वर्ष जून माह के आखिरी मंगलवार, बुधवार व वीरवार को कपड़ा मार्केट में तीन दिनों की छुट्टी का प्रावधान बीते कई वर्षों से चल रहा है।
विशाल बत्तरा, प्रधान होलसेल कपड़ा मार्केट, अंबाला सिटी।