फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three complaints were received at the camp; the Naib Tehsildar issued instructions for their resolution.

Ambala News: शिविर में पहुंचीं तीन शिकायतें, नायब तहसीलदार ने दिए समाधान के निर्देश

Fri, 04 Sep 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 04 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Three complaints were received at the camp; the Naib Tehsildar issued instructions for their resolution.
छावनी के उपमंडल भवन में आयोजित समाधान ​शिविर में ​शिकायत सुनते नायब तहसीलदार। संवाद - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी के उपमंडल भवन में वीरवार को समाधान शिविर आयोजित हुआ। शिविर में राशन कार्ड कटने और दो इंतकाल दर्ज न होने सहित तीन शिकायत पहुंची। शिविर में नायब तहसीलदार आशीष ने लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने सभी शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
अंबाला छावनी के सेक्टर-34 निवासी चेता ने बताया कि पिछले महीने उनका राशन कार्ड कट गया था, जबकि वह मजदूरी करते हैं, सीएससी पर चेक कराने पर कोई कारण नहीं बताया गया। इसके बाद नायब तहसीलदार ने इस शिकायत को एएफएसओ को भेज दिया। नायब तहसीलदार ने अधिकारियों से शिविर में प्राप्त शिकायतों का समाधान निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इंतकाल के लिए सात महीने से काट रहे चक्कर
छावनी के पंजोखरा साहिब निवासी छज्जू सिंह ने बताया कि वह बीएसएनएल से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने जनवरी में अपनी जमीन की रजिस्ट्री करवाई थी। उन्हें इंतकाल दर्ज करवाने के लिए सात महीने हो गए है। इंतकाल के लिए वह पटवारखाने के कई चक्कर काट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

चार महीने से नहीं हो रही रजिस्ट्री
सोनिया ने बताया कि उनकी 85 वर्षीय मौसी स्नेहलता नौटियाल चलने-फिरने में असमर्थ हैं। मार्च 2026 में उनके 32 वर्षीय इकलौते बेटे की ऑर्गन फेलियर के कारण मृत्यु हो गई। घर पर न तो कमाने वाला बचा है और न ही इलाज के लिए पैसे हैं, जिस कारण वह भारी कर्ज में डूब चुकी हैं। कर्ज चुकाने और जीवन-यापन के लिए बुजुर्ग महिला अपनी जमीन की रजिस्ट्री व इंतकाल करवाना चाहती हैं। सोनिया ने बताया कि 27 मई से लगातार तहसील के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन चार महीने बीत जाने के बाद भी काम नहीं हो पाया।

छावनी के उपमंडल भवन में आयोजित समाधान शिविर में शिकायत सुनते नायब तहसीलदार। संवाद

छावनी के उपमंडल भवन में आयोजित समाधान शिविर में शिकायत सुनते नायब तहसीलदार। संवाद- फोटो : 1

छावनी के उपमंडल भवन में आयोजित समाधान शिविर में शिकायत सुनते नायब तहसीलदार। संवाद

छावनी के उपमंडल भवन में आयोजित समाधान शिविर में शिकायत सुनते नायब तहसीलदार। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed