{"_id":"67841ae0d4c6b4484a01de17","slug":"three-bs-4-buses-operating-on-local-routes-ambala-news-c-36-1-sknl1003-135875-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बीएस- 4 की तीन बसों का लोकल रूटों पर संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बीएस- 4 की तीन बसों का लोकल रूटों पर संचालन
विज्ञापन
अंबाला। भिवानी से अंबाला आई बीएस-4 की बसों को अंबाला में ही लोकल रूट पर संचालन किया जा रहा है जबकि इन बसों की फिटनेस को लेकर रोडवेज के कर्मचारी पहले ही रोष प्रकट कर चुके हैं। कुछ समय पहले भिवानी से दस बसें अंबाला आई थी। इन बसों में से तीन बसों का संचालन किया जा रहा है। जबकि सात बसें चलने लायक नहीं हैं। इसलिए उन सात बसों को वर्कशाप में खड़ा किया हुआ है। वहीं जो बसें चल रही है वह भी अगले एक महीने में कंडम हो जाएंगी।
इन लोकल रूटों पर चल रही बीएस 4 की बसें
पिछले कुछ समय से अंबाला के गांव रछेड़ी ,नरवाना और गांव बडौली में बसों को लेकर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा था। जिसे लेकर डिपो के अधिकारियों ने इस बीएस 4 की बस को अंबाला शहर बस स्टैंड से गांव रछेड़ी के लिए संचालन कर शुरू कर दिया। इसी तरह से दूसरी बस अंबाला शहर के गांव नरवाना के लिए शुरू की गई है। तीसरी बस अंबाला शहर से यात्रियों को लेकर गांव बडौली जा रही है। इन तीनों रूट पर बस चलने से यात्रियों को राहत मिली है।
दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली में बीएस 4 की बसों को एंट्री बंद कर दी थी। इस कारण हरियाणा के कई जिलों से दिल्ली एनसीआर में जाने वाली बसों पर संकट आ गया। ऐसे में चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय से बीएस 4 की बसों को लेकर आदेश जारी किए कि भिवानी से बीएस 4 की दस बसें अंबाला आएगी। इन आदेशाें के बाद भिवानी से दस बसें अंबाला पहुंची। इन बसों की हालत को देखते हुए रोडवेज के कर्मचारियों ने रोष प्रकट किया था। जिसके बाद इन बसों की फिटनेस जांची गई।
विज्ञापन
वर्जन
बीएस 4 की तीन बसों को बडौली, नरवाना और रछेड़ी रूट पर चलाया जा रहा है, दो महीने बाद इनकी फिटनेस खत्म हो जाएगी। इसके बाद इन्हें वर्कशाप में खत्म कर दिया जाएगा।
डयूटी इंचार्ज, अंबाला डिपो