{"_id":"6ae4f3b9afa8ac012a04f674","slug":"15-government-primary-schools-to-undergo-a-transformation-instruction-to-be-in-english-medium-starting-from-class-1-ambala-news-c-36-1-amb1001-172022-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 15 सरकारी प्राथमिक स्कूलों का बदलेगा स्वरूप, पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 15 सरकारी प्राथमिक स्कूलों का बदलेगा स्वरूप, पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में होगी पढ़ाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत, हरियाणा सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्राथमिक विद्यालयों के स्तर पर एक बड़ा बदलाव किया है। अंबाला जिले में स्थित 15 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों को उनके निकटतम मॉडल संस्कृति, पीएमश्री और सीएमईईई माध्यमिक विद्यालयों के साथ जोड़कर नया शैक्षणिक स्वरूप दिया गया है। इस व्यवस्था से अंबाला के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के प्राथमिक स्कूलों में बुनियादी ढांचे से लेकर अध्यापन पद्धतियों तक व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा।
कक्षा पहली के छात्रों के लिए पढ़ाई पूरी तरह से अंग्रेजी माध्यम में अनिवार्य की गई है। कक्षा दूसरी से आगे प्रत्येक कक्षा में एक सेक्शन हिंदी माध्यम और एक सेक्शन अंग्रेजी माध्यम का होगा। इससे बच्चों में शुरुआती उम्र से ही भाषा पर पकड़ मजबूत होगी। अधिसूचना जारी होने की तिथि से ही ये सभी परिवर्तित प्राथमिक विद्यालय पूर्ण रूप से सह-शिक्षा संस्थानों के रूप में कार्य करेंगे, जिससे लड़के और लड़कियां एक साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
-- -
पारदर्शी व विशेष शिक्षक तैनाती
इन प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापकों की नियुक्ति सामान्य प्रक्रिया के बजाय स्क्रीनिंग/चयन प्रक्रिया से की जाएगी। इससे केवल सक्षम, योग्य और आधुनिक शिक्षण तकनीकों से लैस शिक्षक ही बच्चों को पढ़ाएंगे। नियमित निर्धारित फंडों के अलावा छात्रों से किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क या वित्तीय योगदान नहीं लिया जाएगा। शैक्षणिक सत्र 2027-28 से ये स्कूल विद्यालय विकास निधि प्राप्त करना शुरू करेंगे, जिससे स्कूल के बुनियादी ढांचे और सुविधाओं का निरंतर विकास किया जा सकेगा।
विज्ञापन
-- -
पीएमश्री और उच्च विद्यालयों के साथ बेहतर समन्वय
प्राथमिक विद्यालयों को पीएमश्री और सीएमईईई माध्यमिक/उच्च विद्यालयों के साथ संलग्न करने से प्राथमिक स्तर के बच्चों को माध्यमिक स्तर की उन्नत प्रयोगशालाओं, खेल सुविधाओं और शैक्षणिक संसाधनों का भी लाभ मिल सकेगा।
-- -- -
अंबाला जिले के प्रमुख स्कूल
जिले के विभिन्न ब्लॉकों के कई स्कूलों को इस नई नीति के तहत नया नाम और स्वरूप दिया गया है। इसमें जीपीएस दुराना, जीपीएस बकनौर, जीपीएस कांवला, जीपीएस तंदवाल, जीएमएसपीएस धनौरा, जीएमएसपीएस डेरा, जीपीएस जनसुई, जीपीएस नन्योला, जीपीएस बराड़ा, जीपीएस समलेहरी शामिल हैं।
-- -- -- --
सरकार के इस कदम से जिले के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में निजी स्कूलों की तर्ज पर शुरुआती अंग्रेजी शिक्षा, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और कुशल शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा पाना और भी आसान हो जाएगा।
- सुधीर कालड़ा, डीईओ, अंबाला।
--