{"_id":"6ae4f3fa6b3033c22d0f7424","slug":"ishika-scores-four-goals-in-the-dav-national-games-final-ambala-news-c-36-1-sknl1003-172013-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: डीएवी नेशनल गेम्स के फाइनल में इशिका ने दागे चार गोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: डीएवी नेशनल गेम्स के फाइनल में इशिका ने दागे चार गोल
विज्ञापन
इशिका पदक और ट्राफी दिखाते हुए। कोच
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आयोजित डीएवी स्कूल नेशनल गेम्स-2026 में अंबाला की युवा हॉकी खिलाड़ी इशिका ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। अंडर-17 वर्ग में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए इशिका ने फाइनल मुकाबले में चार गोल दागकर टीम को जीत दिलाई। हरियाणा की टीम ने पंजाब को 7-1 से करारी शिकस्त दी और चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।
हॉकी कोच जितेंद्र ने इशिका की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए बताया कि वह खालसा हॉकी कोचिंग सेंटर की एक बेहद प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। इशिका रोज सुबह और शाम फारुख खालसा कोचिंग सेंटर में पूरी लगन, अनुशासन और मेहनत के साथ नियमित अभ्यास करती हैं। उनकी यही निष्ठा आज रंग लाई है। इस शानदार जीत पर हॉकी अंबाला के प्रधान केपी सिंह, अध्यक्ष राजेंद्र विज और संस्था के सभी सदस्यों ने इशिका, उनके कोच और परिजन को बधाई दी। पदाधिकारियों ने कहा कि इशिका की यह उपलब्धि अंबाला की अन्य बेटियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।