{"_id":"6973e58423ea7f34ee080968","slug":"three-accused-including-a-former-bjp-spokesperson-were-produced-in-court-and-sent-on-five-day-remand-ambala-news-c-36-1-amb1001-156958-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: भाजपा के पूर्व प्रवक्ता सहित तीन आरोपी कोर्ट में पेश पांच दिन के रिमांड पर भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: भाजपा के पूर्व प्रवक्ता सहित तीन आरोपी कोर्ट में पेश पांच दिन के रिमांड पर भेजे
Sat, 24 Jan 2026 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी में कोर्ट में आरोपियों को पेश करने के लिए लाई जीआरपी टीम। संवाद
- फोटो : katra news
अंबाला। 1.90 करोड़ की ठगी के मामले में समस्तीपुर बिहार से पकड़े गए तीनों आरोपियों पंकज कुमार, कौशल कुमार व रजनीश को शुक्रवार कोर्ट में पेश किया गया। यहां तथ्यों के आकलन के बाद कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 28 जनवरी तक पांच दिन के रिमांड पर भेजा है। रिमांड के दौरान आरोपियों से नकली नोटों के नेटवर्क के अलावा अन्य सहयोगियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
इस दौरान जीआरपी की टीम पुन: बिहार भी जाएगी ताकि मामले की अगली कड़ियों को जोड़ा जा सके। इस काय में एक बार फिर बिहार प्रशासन सहित एसटीएफ की मदद ली जाएगी ताकि सुरक्षा टीम के साथ किसी प्रकार की कोई घटना न हो।
प्राथमिक पूछताछ में मिली नकदी और गहने : प्राथमिक पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों के कब्ज से छह लाख के करीब नकदी बरामद की गइ और लगभग 10 से 12 लाख रुपये का सोना व चांदी भी बरामद की गई है। इसके अलावा आरोपियों से एक नइ इनोवा गाड़ी भी जब्त की गई है जोकि अब जांच में तथ्यों के आधार पर शामिल की गई है, इसके अलावा अब आरोपियों के बैंक खातों का भी आकलन किया जाएगा और इसमें विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
यह था मामला : खन्ना निवासी और लोहे के व्यापारी नरेश जोशी की शिकायत पर जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज की थी। पीड़ित ने बताया था कि वो दो बैग में नकदी लेकर अपने चाचा के साथ ट्रेन नंबर 15707 आम्रपाली में समस्तीपुर से अंबाला आ रहे थे।
ट्रेन के अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही चार से पांच युवक उनके पास आए और उन्होंने खुद को एसटीएफ का कर्मचारी बताया। उन्होंने डरा-धमकाकर बैग छीन लिया। जब सुरेश जोशी ने आरोपियों की तलाश की तो वो नहीं मिले क्योंकि वो नकदी से भरी राशि को लेकर आरोपी बीच रास्ते उतर गए थे, इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी अंबाला जीआरपी को दी। संवाद