{"_id":"699f58d705a1422d130c08eb","slug":"three-accused-arrested-in-theft-case-ambala-news-c-36-1-amb1001-158883-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सीआईए-2 टीम ने बैटरी और नकदी चोरी के मामले में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नाभा पटियाला निवासी रॉबिन, प्रदीप कुमार व सुरजीत के रूप में हुई है। यह कार्रवाई थाना नग्गल में दर्ज एक शिकायत के आधार पर की गई है। नन्योला गांव निवासी हरविंद्र सिंह ने पुलिस को बताया था कि 23/24 जनवरी की रात को चोरों ने उनकी इलेक्ट्रॉनिक दुकान का शटर तोड़कर वहां से बैटरियां और नकदी चोरी कर ली थी। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। संवाद
एटीएम बदलकर ठगी करने का आरोपी काबू
नारायणगढ़। अंबाला पुलिस की सीआईए टीम ने एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने के एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुरुक्षेत्र निवासी राजेश उर्फ रिको के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। मामला जुलाई 2019 का है, जब एक महिला के खाते से शातिरों ने 1.20 लाख रुपये निकाल लिए। अब तक की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी कैथल और करनाल में भी इसी तरह की वारदात को अंजाम दे चुका है। इस मामले में अब तक तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। संवाद