फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Threatened to blackmail by making obscene video call

अश्लील वीडियो कॉल कर दी ब्लैकमेल करने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Threatened to blackmail by making obscene video call
अंबाला। व्हाट्सअप पर अश्लील वीडियो कॉल करने के बाद मैसेज भेजकर ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि मामला रफा-दफा करने के लिए क्राइम ब्रांच साइबर सेल दिल्ली का स्टाफ बन पांच लाख रुपये की मांग की गई। पड़ाव थाना पुलिस ने मामले में आरोपी अज्ञात महिला के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़ित प्रवेश शर्मा ने एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा को तीन अक्तूबर को शिकायत थी। उसमें बताया कि 30 सितंबर की रात नौ बजे उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आई।
विज्ञापन

उसने वीडियो कॉल उठाया तो एक लड़की कुछ अश्लील हरकतें कर रही थी। यह देखकर उसने वीडियो कॉल काट दी। कॉल काटते ही उसके नंबर पर अश्लील वीडियो आई। इसमें उसकी फोटो वीडियो कॉल पर दिखाई दी और नीचे उसी लड़की की अश्लील वीडियो चल रही थी। इसके बाद उसने उसका स्क्रीन शॉट लिया और अपने व्हाट्सअप से यह अश्लील वीडियो डिलीट कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद महिला ने व्हाट्सअप पर मैसेज लिखा कि आपकी यह वीडियो यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर अपलोड कर दूंगी। फिर उसने उसकी फेसबुक आईडी के स्क्रीन शॉट, मेरे और मेरे परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों के कुछ फोटो, मेरे व्हाट्सअप पर भेजी और लिखती है कि आपके पास समय बहुत कम है। उसने लिखा कि क्या करना है डिलीट या वायरल। प्रवेश ने बताया कि उसने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। अगले दिन दोपहर 2.02 बजे उसको कॉल आई और कॉल करने वाले ने बोला कि आपकी शिकायत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर सेल का स्टाफ बन मांगे पांच लाख
शिकायतकर्ता ने बताया कि बाद में उसे एक नंबर से फोन आया और सामने वाले ने खुद को क्राइम ब्रांच साइबर सेल दिल्ली का स्टाफ बताया। संबंधित व्यक्ति ने मामला रफा-दफा करने के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग रखी। बाद में जब फोन नहीं उठाया तो पुलिस में दी शिकायत का एक मैसेज भेजा। इसके बाद उसने पड़ाव थाने में शिकायत दी। इलाका पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed