फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Thieves were stealing the wire from the tubewell, when the farmer saw it, he ran away leaving the bike

ट्यूबवेल से तार चोरी कर ले जा रहे थे चोर, किसान ने देखा तो बाइक छोड़ भागे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Thieves were stealing the wire from the tubewell, when the farmer saw it, he ran away leaving the bike
नारायणगढ़। गांव बधौली में एक किसान के खेत में ट्यूबवेल की 20 फुट लंबी केबल चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। किसान कुलदीप सिंह ने थाना नारायणगढ़ में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात लगभग साढे़ नौ बजे वह अपने खेत में जा रहा था। इस दौरान गोहर पर उन्हें एक बाइक खड़ी मिली। उन्होंने आवाज दी तो उनके ट्यूबवेल के कमरे से दो आदमी भागते हुए जा रहे थे। उनकी आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान इकट्ठा हो गए। उन्होंने ट्यूबवेल के कमरे में जाकर देखा तो पाया कि वहां से अज्ञात दो लोगों ने 20 मीटर केबल काट ली है। जाते वक्त दोनों लोग अपनी बाइक वहीं छोड़ गए। कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने बाइक थाना में जमा करा दी है। पुलिस ने कुलदीप सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed