फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Thieves are in high spirits, attack along with theft

Ambala News: चोरों के हौसले बुलंद, चोरी के साथ हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Thieves are in high spirits, attack along with theft
सिटी के नरेश विहार में दीवार फांदकर दा​खिल हुए चोर गिरोह के सदस्य बाइक को दरवाजे के आगे लगाते ह
अंबाला। सावधान! रात को सोने से पहले कुंडी और दरवाजे ठीक से बंद कर लें। देररात को कोई घर में दाखिल हो तो पुलिस को सूचित करें। ऐसा इसलिए कि इन दिनों चोर के हौसले बुलंद है।
विज्ञापन

शहर के अलग-अलग इलाकों में ऐसी ही वारदात सामने आई हैं। इसमें चोरों ने चोरी का तरीका बदल लिया है। चोर बेखौफ होकर झुंड यानी आधा दर्जन एक साथ घर में दाखिल होते हैं। यदि इस बीच कोई जाग जाए तो उस पर हमला कर देते हैं और फरार हो जाते हैं। इसके अलावा घर में दाखिल होने के बाद जिस कमरे में लोग सो रहे होते हैं, उसके बाहर कुंडी पर रस्सी या चुन्नी बांधकर चोरी कर फरार हो जाते हैं। पिछले तीन दिन में यह गिरोह पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। साथ ही सुराग न छोड़ने के लिए सीसीटीवी भी तोड़ देते हैं। बावजूद पुलिस अभी तक इन्हें पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


एएसआई का दरवाजा बंद कर लाखों की चोरी

अंबाला सिटी। शहर के नरेश विहार में 10 जून देररात को चोरों ने पुलिस एएसआई के घर को ही निशाना बनाया। शातिर आधा दर्जन चोर देररात को दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए। सबसे पहले एएसआई और उसकी पत्नी के कमरे का बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। चोर घर से 10 तोले सोने और 90 तोले चांदी और 50 हजार कैश ले उड़े। वारदात घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि चोरों ने कच्छा, बनियान और निकर पा रखी थी। एक बाइक को भी आगे पीछे कर वह कमरे के दरवाजे के आगे लगा रहे थे, जिससे कि कोई उनका पीछा न कर सके। सिटी के नरेश विहार निवासी बंत सिंह ने बताया कि 11 जून की सुबह लगभग तीन बजे पत्नी रानी देवी सो कर उठी तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद पाया। जब दूसरे दरवाजे से बाहर निकले तो देखा कि सामान बिखरा था। सीसीटीवी खंगाले तो सामने आया कि पांच से छह चोर घर के सामने ही दीवार फांदकर घर में दाखिल हो रहे हैं। जिस कमरे में वह पत्नी संग सो रहे थे, उस कमरे को बंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है दूसरा और तीसरा मामला....
नौ चोरों की थी चोरी, व्यक्ति को पीटा

नग्गल थाना क्षेत्र में आठ जून की रात को भी करीब नौ चोरों ने नन्यौला में भी एक साथ दो वारदात को अंजाम दिया था। पहले वह नन्यौला मार्केट में सराफा कारोबारी की दुकान का शटर तोड़कर दाखिल हुए थे। सीसीटीवी तोड़ने के बाद जेवरात लेकर फरार हो गए। कुछ ही देर बाद बदमाशों ने कपड़ा कारोबारी के घर में घुसकर एक लाख 90 हजार रुपये की चोरी की। जैसे ही घर में मौजूद परिवार शोर सुनकर उठा तो तेजधार हथियार, डंडे और रॉड से युवक पर हमला कर फरार हो गए थे।
चौथा मामला
सो रहा था परिवार, दरवाजा बांध चार लाख ले गए
छह जून को पंजोखरा थाना क्षेत्र के एक मकान में पूरे परिवार के होने के बावजूद चोर लाखों रुपये की चोरी कर गए थे। शातिर चोरों ने देखा कि पूरा परिवार एक ही कमरे में सोया है तो दरवाजे को चुन्नी से बांधकर बंद कर दिया। इतने में घर से अलमारी और ट्रंक खोलकर करीब चार लाख रुपये के जेवरात ले उड़े।

सिटी के नरेश विहार में दीवार फांदकर दाखिल हुए चोर गिरोह के सदस्य बाइक को दरवाजे के आगे लगाते ह

सिटी के नरेश विहार में दीवार फांदकर दाखिल हुए चोर गिरोह के सदस्य बाइक को दरवाजे के आगे लगाते ह

सिटी के नरेश विहार में दीवार फांदकर दाखिल हुए चोर गिरोह के सदस्य बाइक को दरवाजे के आगे लगाते ह

सिटी के नरेश विहार में दीवार फांदकर दाखिल हुए चोर गिरोह के सदस्य बाइक को दरवाजे के आगे लगाते ह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed